Advertisement

Updated May 28th, 2023 at 07:12 IST

KL Rahul संग Strip Club जाने की अफवाहों पर फूटा Athiya का गुस्सा, बोलीं- ‘मैं कुछ कहती नहीं…’

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने उन सभी खबरों पर रिएक्ट किया है जिसमें कहा जा रहा था कि वह अपने क्रिकेटर पति केएल राहुल (KL Rahul) के साथ लंदन के ‘Strip Club’ में देखी गई थीं।

Reported by: Sakshi Bansal
Athiya Shetty and KL Rahul

Instagram
Athiya Shetty and KL Rahul Instagram | Image:self
Advertisement

Athiya Shetty and KL Rahul: अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने उन सभी खबरों पर रिएक्ट किया है जिसमें कहा जा रहा था कि वह अपने क्रिकेटर पति केएल राहुल (KL Rahul) के साथ लंदन (London) के ‘Strip Club’ में देखी गई थीं। कुछ दिन से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि क्रिकेटर ‘स्ट्रिप क्लब’ में पहुंचे हैं। अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर सफाई दी है।

मुबारकां फेम एक्ट्रेस ने शनिवार रात को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट साझा किया है जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह एक ‘रेगुलर जगह’ गई थीं। उन्होंने कहा कि वह अक्सर अफवाहों पर रिएक्ट नहीं करती लेकिन इस बार आवाज उठाना जरूरी था।

Strip Club वाली अफवाहों पर बोलीं अथिया शेट्टी

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- “मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं लेकिन कभी-कभी खुद के लिए खड़ा होना जरूरी होता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त एक रेगुलर जगह पर गए थे जैसे बाकी लोग जाते हैं। चीजों को गलत समझना बंद कर दें और रिपोर्ट करने से पहले तथ्यों को चेक कर लें। शांति और प्यार”।

आपको बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल इस समय अपने दोस्तों के साथ लंदन में हैं। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लंदन से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कुछ हफ्ते पहले क्रिकेटर की सर्जरी हुई थी जिसकी वजह से वह IPL 2023 से बाहर हो गए थे। सर्जरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपडेट भी दिया कि वह फिलहाल रिकवर कर रहे हैं। कपल ने इस साल जनवरी में ही सात फेरे लिए हैं। कई सालों तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। कपल ने सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में शादी की थी । 

ये भी पढ़ेंः BJP शासित राज्यों में 'The Kerala Story' हुई थी टैक्स फ्री, Nawazuddin Siddiqui ने की जमकर तारीफ

ये भी पढ़ेंः मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर जाने वाली लड़की को Kangana Ranaut ने लगाई लताड़, बताया अपना वेटिकन का किस्सा

Advertisement

Published May 28th, 2023 at 07:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo