Advertisement

Updated January 19th, 2023 at 08:47 IST

Athiya Shetty-Kl Rahul Wedding: सैलून के बाहर दिखीं अथिया; शादी के सवाल पर यूं दिया रिएक्शन

अथिया (Athiya Shetty) और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल के शादी की तैयारियों के बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सैलून से बाहर आते हुए दिखाई दीं। 

Reported by: Priyanka Yadav
PC: @Varindertchawla/Instagram
PC: @Varindertchawla/Instagram | Image:self
Advertisement

Athiya Shetty-Kl Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया (Athiya Shetty) और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (Kl Rahul) की कथित शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक, लवबर्ड्स जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियों के बीच अथिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सैलून से बाहर आते हुए दिखाई दीं। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस सैलून से (Athiya Spotted outside Salon) बाहर आती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिया और फिर मुस्कुराते हुए कार में बैठकर चली गईं। आथिया ने इस दौरान ग्रीन और येलो कलर का आउटफिट कैरी किया। इस बीच जिसने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था अथिया का प्री वेडिंग ग्लो जो खूब निखर रहा था। होने वाली दुल्हनियां की खुशी उनके ग्लो के जरिये साफतौर पर दिख रही है। अथिया के चेहरे की चमक ने फैंस को घायल ही कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

बांद्रा में सैलून से बाहर आते वक्त अथिया के बाल और उनकी खूबसूरती लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही पैपराजी के 'मैम शादी कब है?' के सवाल पर उनकी प्यारी सी स्माइल सब बयां कर रही है।

इससे पहले एक पैपराजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें केएल राहुल (Kl Rahul Home Decoration) के घर की सजावट हो रखी थी। शादी के पहले उनका घर लाइटों से जगमगा रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये भी जानकारी मिली है कि वेडिंग साउथ इंडियन स्टाइल में होगी। कपल लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे ले सकता है। वहीं 21 जनवरी को प्री-वेडिंग की रस्में शुरू हो जाएंगी। इसमें प्री-वेडिंग फंक्शन यानी हल्दी, मेंहदी और संगीत से लेकर सभी अहम रस्में शामिल हैं। इन फंक्शन में कपल और करीबी दोस्त शामिल होंगे।   

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty और KL Rahul की शादी की तैयारियां शुरू? क्रिकेटर के घर की सजावट का Video आया सामने

Advertisement

Published January 19th, 2023 at 08:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Kangana Ranaut
19 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo