Advertisement

Updated September 22nd, 2020 at 11:05 IST

अनुराग कश्यप केस: ऋचा चड्ढा ने पायल घोष को थमाया कानूनी नोटिस, अभिनेत्री ने ठुकराया

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और ऋचा चड्ढा ने इस मामले में उनके नाम को ‘अपमानजनक’ तरीके से घसीटे जाने पर पायल के खिलाफ एक्शन लिया है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

ऋचा चड्ढा ने सोमवार को अभिनेत्री पायल घोष के खिलाफ ‘उचित’ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पायल ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और ऋचा ने इस मामले में उनके नाम को ‘अपमानजनक’ तरीके से घसीटे जाने पर पायल के खिलाफ एक्शन लिया है। चड्ढा ने ट्विटर पर अपनी वकील का बयान साझा किया है जिसमें लिखा है- “किसी भी महिला को दूसरी महिलाओं को बेवजह, झूठे और बेबुनियाद आरोपों से परेशान करने के लिए अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं है।”

ऋचा चड्ढा की वकील सवीना बेदी ने बयान जारी कर कहा, “हमारी क्लाइंट किसी तीसरे पक्ष द्वारा हाल में लगाए गए आरोपों में अनावश्यक और झूठे तौर पर उनके नाम को घसीटे जाने की निंदा करती हैं। हालांकि, हमारी क्लाइंट का मानना है कि महिलाओं को न्याय जरूर मिलना चाहिए। कुछ कानून हैं जो उन्हें उनके वर्कप्लेस में बराबरी से खड़े होने को सुनिश्चित करते हैं और उनकी गरिमा और स्वाभिमान की सुरक्षा करते हैं।”

कुछ समय बाद ऋचा ने पायल घोष को भेजे गए कानूनी नोटिस पर एक अपडेट भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब उनके प्रतिनिधि नोटिस की हार्ड कॉपी लेकर घोष के घर गए तो घोष ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पास इसका एक वीडियो सबूत भी है।

पायल घोष ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप 

न्यूज चैनल ABN तेलुगु पर अपने इंटरव्यू के दौरान पायल ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए पायल ने लिखा- ''अनुराग कश्यप ने मेरे साथ ज़बरदस्ती की।” उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया और उनसे 'कार्रवाई करने' का आग्रह किया और कहा कि उनकी ‘सुरक्षा खतरे में है।’ पायल निर्देशक के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करांएगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि ‘कश्यप ने उन्हें कहा था कि चड्ढा सहित अन्य महिला कलाकार भी उनके साथ इंटिमेट हो चुकी हैं और इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैं।’

ये भी पढ़ेंः BJP सांसद रूपा गांगुली ने किया पायल घोष का समर्थन, कहा- ‘हैरान हूं लोग अनुराग कश्यप के साथ खड़े हैं’

Advertisement

Published September 22nd, 2020 at 10:39 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo