Advertisement

Updated June 8th, 2021 at 17:07 IST

अनुपम खेर ने शेयर की 'Bhuj: The Day India Shook'' की पहली झलक, बोलें- ये दिल के करीब है

अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में 'भुज: द डे इंडिया शुक' डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनने की जानकारी दी।

Reported by: Yashika Anand
Anupam Kher Presents Teaser Of 'Bhuj: The Day India Shook
Anupam Kher Presents Teaser Of 'Bhuj: The Day India Shook | Image:self
Advertisement

अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में 'भुज: द डे इंडिया शुक' डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनने की जानकारी दी। डॉक्यूमेंट्री 2001 में भारत में आए सबसे भयानक भूकंप पर निर्धारित है। 11 जून को प्रीमियर होने वाली ये डॉक्यूमेंट्री अनुपम खेर द्वारा सुनाई गई है।

 डॉक्यूमेंट्री में अभिनेता बहादुरी, वीरता, चमत्कार, दुर्भाग्य और आशा की कहानियों पर जोर देते दिखाई देंगे। यह भूकंप में बचे लोगों की आपबीती बताती हैं। 20 साल बाद, प्रीमियम डॉक्यूमेंट्री इस आपदा आने के कारण का पता लगाती है, जिसने न केवल भारत में भूकंप को देखने के तरीके को बदल दिया, बल्कि मेडिकल रेवोलुशन की तरफ भी लोगो की सोच बदल दी। 

अनुपम ने ट्विटर पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की, जिसमें भूकंप के कारण हुए बड़े पैमाने पर नुक्सान की झलक दिखाई दी। उन्होंने साथ में लिखा, "मेरे दिल के करीब 'भुज: द डे इंडिया शुक'  प्रोजेक्ट का टीज़र पेश कर रहा हूं, ये 11 जून को डिज्नी हॉटस्टार प्लस पर रिलीज होगी। यह हादसा अपने साथ बहुत दुख लेकर आया था, लेकिन इसमें बहादुरी और साहस की कई कहानियां हैं जिनके बारे में लोगों को पता होना चाहिए। फिल्म में गुजरात की सैटेलाइट तस्वीरों के साथ वीडियो, फोटो, अखबार की सुर्खियों जैसे फुटेज का इस्तेमाल किया गया है ताकि दुर्घटना को आसानी से परदे पर दिखाया जा सके। 

डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात करते हुए अनुपम ने एक बार बताया था की, इस तरह के एक प्रोजेक्ट के लिए अपनी आवाज देने पर उनके हाथ पैर ठन्डे पढ़ गए थे। मैं केवल कल्पना कर सकता हूं कि इसका उन लोगों पर कितना प्रभाव पड़ा होगा जिन्होंने इसे अनुभव किया था। इस प्रीमियम डॉक्यूमेंट्री को सुनाना मेरे लिए एक इमोशनल जर्नी थी लेकिन मुझे गर्व है की मैं इस कहानी का एक एहम हिस्सा बन पाया। 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत को धाकड़ फिल्म के निर्माता से मिला सरप्राइज, एक्ट्रेस ने जताया आभार

 

Advertisement

Published June 8th, 2021 at 17:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo