Advertisement

Updated June 23rd, 2021 at 12:37 IST

अनुपम खेर मां को शिमला छोड़ वापस लौटे मुंबई, कहा: 'सबसे मुश्किल काम है मां को अलविदा कहना'

दिग्गज स्टार अनुपम खेरअपनी मां 'दुलारी खेर' को शिमला में छोड़ कर खुद काम के सिलसिले से मुंबई वापस लौट रहे हैं।

Reported by: Yashika Anand
Anupam Kher Bids Emotional Goodbye To His Mother As He Leaves From Shimla
Anupam Kher Bids Emotional Goodbye To His Mother As He Leaves From Shimla | Image:self
Advertisement

एक्टर अनुपम खेर के इंस्टाग्राम पोस्ट से ये संकेत मिला की वह शिमला में अपनी छुट्टिया खत्म करके वापस मुंबई लौट रहे हैं। दिग्गज स्टार अपनी मां 'दुलारी खेर' को शिमला में छोड़ कर खुद काम के सिलसिले से मुंबई वापस जा रहे हैं। वीडियो पोस्ट में अनुपम खेर की मां को अपने बेटे को अलविदा कहते हुए देखा गया है और पहाड़ियों में उनके लगभग एक सप्ताह की कुछ कहानियों को भी शेयर किया गया हैं। अनुपम खेर की मां को भावुक होते देखा जा सकता है, जिसपर स्टार यह कहकर रिएक्शन देते हैं कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।

वीडियो को ऑनलाइन शेयर करते हुए एक्टर ने एक इमोशनल नोट में लिखा, "दुनिया में सबसे मुश्किल काम है मां को अलविदा कहना। मैं मुंबई के लिए लौट रहा हूं, वह शिमला में रह रही हैं। हमने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। उन्होंने मुझे इस शहर में हमारे पहले के दिनों की कुछ कहानियां सुनाईं। दुनिया में सबसे आसान काम है माता-पिता को खुश करना। मां भावुक है लेकिन मेरे लिए अपनी भावनाओं को छिपाना चाहती है। मैं भी वही करने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि इसे पारिवारिक बंधन कहा जाता है। जय हो।" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


पिछले कुछ महीनों में, अनुपम खेर के वीडियो में अभिनेता को अपनी मां के साथ अक्सर बातचीत करते देखा गया है। एक्टर उन्हें तुरंत अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हैं। उनकी मां के सभी वीडियो की सीरीज को ''दुलारी रॉक्स' के नाम से जाना जाता है। अनुपम ने इस बारे में बात करते हुए बताया की उनके वीडियो ने उन्हें इंटरनेट पर फेमस कर दिया है और एक ऐसा चेहरा बना दिया है जिसे लाखों लोग पहचानते हैं। 

दुलारी रॉक्स की सीरीज में एक ऐसी वीडियो भी है जिसने इंटरनेट पर सबको हंसने पर मजबूर करदिया था। वीडियो में एक्टर की मां उनके गंजेपन का मजाक बनाती नजर आरही हैं। इस वीडियो को देख अनुपम खेर खुद भी अपने आप पर हंसने से रोक नहीं पाए थे। ​​अनुपम खेर की फिल्मों पर बात करे तो अभिनेता अब तक 500 से ज्यादा प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने अपनी अगले प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: पति संग विवाद के बीच निशा रावल ने तोड़ी चुप्पी, शेयर की बेटे के साथ की तस्वीरें

Advertisement

Published June 23rd, 2021 at 12:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo