Advertisement

Updated November 6th, 2022 at 14:09 IST

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor के घर आई नन्ही परी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Baby: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रविवार को बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं।

Reported by: Sakshi Bansal
Image: Instagram/@aliaabhatt
Image: Instagram/@aliaabhatt | Image:self
Advertisement

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Baby: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) रविवार यानी 6 नवंबर को बेबी गर्ल (baby girl) के माता-पिता बन गए हैं। राजी फेम एक्ट्रेस ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपनी बेटी (Alia Bhatt baby girl) को जन्म दिया है। सुबह तबीयत खराब होने के बाद आलिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ उनके पति रणबीर (Ranbir Kapoor baby girl) भी अस्पताल पहुंचे थे।

फिर देखते ही देखते रणबीर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और आलिया (Alia Bhatt) के परिवारवाले भी अस्पताल पहुंच गए। सुबह से ही फैंस आलिया भट्ट (Alia Bhatt delivery) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बेबी की खुशखबरी के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में साथ काम करने वाली इस जोड़ी ने इसी साल 14 अप्रैल को अपने घर पर ही सात फेरे लिए थे। इस अवसर पर दोनों के परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor become parents: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने माता-पिता

गौरतलब है कि शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी (Alia Bhatt pregnancy) का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। फिर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के बाद एक्ट्रेस रेस्ट पर चली गई थीं। पिछले महीने एक्ट्रेस का बेबी शॉवर आयोजित हुआ था।

आलिया भट्ट की आगामी फिल्में

करियर की बात करें तो आलिया भट्ट अब फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के निर्देशन में बनी फिल्म जी ले जरा (Jee Le Zaraa) में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह हार्ट ऑफ स्टोन (Heart of Stone) में इंटरनेशनल आइकन गैल गैडोट (Gal Gadot) के साथ हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं। इसके बाद वह अपने गली बॉय के को-स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ रॉकी रानी की प्रेम कहानी (Rocky Rani ki Prem Kahaani) में भी नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘Kantara’ की सफलता के बाद Rishab Shetty को मिल रहे Bollywood Offers, एक्टर ने इस वजह से ठुकराए

Advertisement

Published November 6th, 2022 at 14:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo