Updated March 26th, 2019 at 19:01 IST

BJP ने फिर खोला अपना पिटारा, यूपी की 29 और बंगाल की 10 सीटों इन दिग्गजों को मिला टिकट

तो बीजेपी ने कुल 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किया, यूपी के 29 सीटों पर और वहीं पश्चिम बंगाल के 10 सीटों पर नाम का ऐलान किया। 

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। जिन 39 सीटों पर नाम का ऐलान किया गया है उसमें से 29 सीटें उत्तर प्रदेश की और बाकी 10 सीटें पश्चिम बंगाल की हैं।

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को दोबारा टिकट दिया गया है, तो वहीं मेनिका गांधी और वरुण गांधी की सीट बदली गई। सुल्तानपुर से मेनिका गांधी और पीलीभीत से वरुण गांधी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

वहीं आज ही पार्टी में शामिल हुई नेता जया प्रदा को रामपुर से टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ी बात ये देखने को मिली कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पर कानपुर से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है।

तो बीजेपी ने कुल 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किया, यूपी के 29 सीटों पर और वहीं पश्चिम बंगाल के 10 सीटों पर नाम का ऐलान किया। 

यहां पढ़ें यूपी से किसको कहां से मिला टिकट

  1. मनोज सिन्हा - गाजीपुर
  2. मेनिका गांधी - सुल्तानपुर
  3. महेंद्र नाथ पांडेय - चंदौली
  4. वरुण गांधी - पीलीभीत
  5. जया प्रदा - रामपुर
  6. सत्यदेव पचौरी - कानपुर
  7. राम शंकर कठेरिया - ईटावा
  8. रीता बहुगुणा जोशी - प्रयागराज
  9. साध्वी निरंजन ज्योति - फतेहपुर
  10. कीर्ति वर्धन सिंह - गोंडा
  11. हरीश द्विवेदी - बस्ती
  12. बीरेंद्र सिंह मस्त - बलिया
  13. जगदंबिका पाल - डुमरियागंज
  14. पंकज चौधरी - महाराजगंज
  15. विजय दूबे - कुशीनगर
  16. रवींद्र कुशवाहा - सलेमपुर
  17. रेखा वर्मा - धौरहरा 
  18. मुकेश राजपूत - फर्रुखाबाद
  19. सुब्रत पाठक - कन्नौज
  20. देवेंद्र सिंह भोला - अकबरपुर
  21. भानुप्रताप वर्मा - जालौन
  22. पुष्पेंद्र सिंह चंदेल - हमीरपुर
  23. विनोद सोनकर - कौशाम्बी
  24. उपेंद्र रावत - बाराबंकी
  25. लल्लू सिंह - फैजाबाद
  26. अक्षयवार लाल गौड - बहराइच
  27. ब्रजभूषण शरण सिंह - कैसरगंज
  28. दद्दन मिश्रा - श्रावस्ती
  29. कमलेश पासवान - बांसगाव

उत्तर प्रदेश को लेकर बीजेपी कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है, शायद यही वजह है कि वो यहां हालात को आंकते हुए कदम आगे बढ़ा रही है। यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल की 10 सीटों पर भी अपने उम्मीदवारो के नाम का ऐलान कर दिया है।

यहां पढ़ें लिस्ट

 

Advertisement

Published March 26th, 2019 at 18:54 IST

Whatsapp logo