Updated October 16th, 2021 at 21:13 IST

सपा ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया

शनिवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यह जानकारी दी।

| Image:self
Advertisement

अगले सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में होने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र के विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

शनिवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यह जानकारी दी। चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महमूदाबाद (सीतापुर) के विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को ‘‘विधानसभा उपाध्यक्ष‘‘ पद का प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने बताया कि सपा के सभी विधायकों को 17 अक्टूबर, रविवार को अपरान्ह दो बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है, क्योंकि 18 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया है जिसमें ‘‘विधानसभा उपाध्यक्ष‘‘ पद का चुनाव होना है।

गौरतलब है कि विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने बुधवार को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 17वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 अक्टूबर की तारीख तय की है। यह चुनाव विधान सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगा।

गौरतलब है कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र 18 अक्टूबर को आहूत किया गया है।

Advertisement

Published October 16th, 2021 at 20:59 IST

Whatsapp logo