Updated March 22nd, 2019 at 09:29 IST

R. भारत की ख़बर का असर: NCP ने सनातन संस्था से जुड़े कांग्रेस उम्मीदवार को बदलने की मांग की

इस मसले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है अब एनसीपी ने भी कांग्रेस उम्मीदवार पर सवाल उठाए हैं। नसीपी के विरोध के बाद अब कांग्रेस बैकफुट पर है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने सनातन संस्था के समर्थक नवीन बांदिवडेकर को रत्नागिरी से अपना उम्मीदवार बनाया है। नवीन बांदिवडेकर को उम्मीदवार बनाने की खबर रिपब्लिक भारत ने प्रमुखता से दिखाई। जिसके बाद खबर का असर हुआ है। एनसीपी के विरोध के बाद अब कांग्रेस बैकफुट पर है।

इस मसले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है अब एनसीपी ने भी कांग्रेस उम्मीदवार पर सवाल उठाए हैं। अब कांग्रेस जांच की बात कह रही है और उम्मीदवार को बदल भी सकती है।

आपकों पूरा माजरा तफ्सील से समझाते हैं। कांग्रेस ने लोकसभा की छठीं लिस्ट जब निकाली उसमें महाराष्ट्र के रत्नागिरी से नवीनचंद्र बांदिवडेकर को अपना उम्मीदवार बनाया। नवीनचंद बांदिवडेकर ये वही शख्स हैं जिनकों सनातन संस्था का समर्थक माना जाता है।

नवीनचंद्र बांदिवडेकर को टिकट मिलते ही कांग्रेस की जमकर आलोचना होने लगी, खुद कांग्रेस के साथ गठबंधन में मौजूद एनसीपी ने नवीनचंद बांदिवडेकर का विरोध शुरू कर दिया। 

दरअसल सनातन संस्था हमेशा विवादों में रही है। बांदिवडेकर को टिकट मिलने के बाद हो रहे विरोध से कांग्रेस चौतरफा घिर गई है। आपके अपने चैनल रिपब्लिक भारत ने इस ख़बर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसका असर भी हो गया है। एनसीपी के विरोध और कांग्रेस की आलोचना के बाद अब कांग्रेस जांच की बात कह रही है।

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने ट्वीट कर लिखा, 'कुछ चैनलों ने बताया कि रत्नागिरि सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार नवीनचंद्र बांदिवडेकर सनातन संस्था से जुड़े हैं। कांग्रेस सनातन जैसे कट्टरपंथियों के खिलाफ है। इस मामले में जांच करके उम्मीदवार के बारे में सही निर्णय लेंगे।'

यहां पढ़ें... क्या है आरोप ?

विवादों में सनातन संस्था

  • सनातन संस्था पर कई बुद्धिजीवियों के कत्ल का आरोप है
  • सनातन संस्था को नरेंद्र दाभोलकर की हत्या में आरोपी बनाया गया है
  • मामले में कई समर्थक गिरफ्तार किया गया
  • ठाणे के गडकरी रंगायतन में हुए विस्फोट में भी सनातन संगठन के समर्थक गिरफ्तार किए गए

नालासोपारा बम विस्फोट मामले के आरोपी वैभव राउत के समर्थन में निकाले गए जुलूस में नवीनचंद्र बांदिवडेकर खुद शामिल थे। बांदिवडेकर ने खुद भाषण देने के दौरान वैभव राउत की तारीफ की थी। ऐसे में अब देखना है कि कांग्रेस रत्नागिरी से नवीन बांदिवडेकर की उम्मीदवारी वापस लेकर किसे मैदान में उतारती है।

Advertisement

Published March 22nd, 2019 at 09:20 IST

Whatsapp logo