Updated March 10th, 2019 at 21:42 IST
National Approval Ratings | मौजूदा हालात रहे तो ओडिशा में BJP का बजेगा डंका
रिपब्लिक टीवी और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 में अगर महागठबंधन नहीं होता है तो यूपीए को 30.9 % वोट, एनडीए को 41.1% और अन्य को 28% वोट मिलने का अनुमान है
Advertisement
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । 11 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत हो रही है। 23 मई को नतीजे आ जाएगा। 23 मई को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि जनता किसके साथ है और किसके खिलाफ।
रिपब्लिक टीवी और सी वोटर ने मिलकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं।
रिपब्लिक टीवी और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 में अगर महागठबंधन नहीं होता है तो यूपीए को 30.9 % वोट, एनडीए को 41.1% और अन्य को 28% वोट मिलने का अनुमान है
इसी क्रम में रिपब्लिक टीवी और सी वोटर साथ मिलकर ओडीशा का ताजा मूड़ जानने की कोशिश की है। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक आज चुनाव हुए तो यहां एनडीए को 12 सीट जबकि बीजेडी को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं यूपीए को एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिख रही है। बता दें ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजद सरकार 19 सालों से राज कर रही है
बता दें रिपब्लिक टीवी और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 में अगर महागठबंधन नहीं होता है तो पूरे देश में एनडीए को 307 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि यूपीए को 139 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के मुताबिक 97 सीटें अन्य दलों के खाते में जाती हुई दिख रही हैं।
सर्वे के बाद यह साफ हो गया है कि देश में मोदी लहर है। एयर स्ट्राइक के बाद मोदी जनता की पहली पसंद बन गए है। वहीं सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर राहुल गांधी की लोकप्रियता घटी है।
Advertisement
Published March 10th, 2019 at 20:07 IST