Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 20th, 2024 at 16:36 IST

अखिलेश यादव की पार्टी SP में महाराष्ट्र तक फूट...भिवंडी से विधायक रईस शेख ने इस्तीफा दिया

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है और अब दूसरे फेस की वोटिंग का इंतजार है, जो 26 अप्रैल को होगी। राजनीतिक पार्टियों ने भी अब दूसरे चरण के चुनाव में ताकत लगा ही है। इधर, कांग्रेस के नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने इस्तीफा दे दिया है। बिहार में तेजस्वी यादव की रैली में चिराग पासवान की मां पर की गई टिप्पणी से सियासी संग्राम छिड़ा है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
samajwadi party chief akhilesh yadav
समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव | Image: Facebook
4: 35 IST, April 20th 2024

अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी में महाराष्ट्र के भीतर भी फूट दिखी है। महाराष्ट्र के भिवंडी से विधायक रईस शेख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की कॉपी सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी को सौंपी हैं। बताया जाता है कि अबू आजमी के मनमाने रवैये और कार्यप्रणाली से नाराज होकर रईस शेख ने इस्तीफा दिया है।
 

4: 09 IST, April 20th 2024

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत सात मई को होने वाले मतदान के लिए महाराष्ट्र में बारामती और सतारा निर्वाचन क्षेत्रों सहित 11 सीट के लिए कुल 361 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। (PTI इनपुट)

Advertisement
4: 07 IST, April 20th 2024

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पहले चरण के मतदान ने देश का उत्साह बढ़ा दिया है। पहले चरण में वोटिंग NDA और विकसित भारत के पक्ष में हुई है। मैं देवगौड़ा जी का आभार व्यक्त करता हूं। 90 वर्ष की आयु में उनमें जो उर्जा है, जो प्रतिबद्धता है उससे मुझे भी प्रेरणा मिलती है।'


 

1: 55 IST, April 20th 2024

पूर्व कांग्रेस नेता तजिंदर पाल सिंह बिट्टू के इस्तीफे पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, 'हाईकमान को तय करना है कि वे किस कारण से बाहर गए हैं, उनकी क्या नाराजगी थी। कोई दूसरा सह प्रभारी लगाया जाएगा। जो पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।'

Advertisement
1: 59 IST, April 20th 2024

महाराष्ट्र के परभणी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '2024 का चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं हो रहा है। इस चुनाव का लक्ष्य है भारत को विकसित बनाना, भारत को आत्मनिर्भर बनाना। इसलिए 2024 के चुनाव के मुद्दे सामान्य मुद्दे नहीं हैं, हर मुद्दा महत्वपूर्ण है, हर कदम महत्वपूर्ण है, हर संकल्प महत्वपूर्ण है।'

1: 58 IST, April 20th 2024

राजस्थान के भीलवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, 'ये राहुल बाबा और उनकी बहन हर 3 महीने में विदेश में वैकेशन मनाने जाते हैं। प्रियंका गांधी  चुनाव के बीच थाइलैंड छुट्टी मनाकर आई हैं। दूसरी ओर 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी न लेने वाले नरेन्द्र मोदी हैं। एक ओर सोनिया का एजेंडा है कि मेरे बेटे को प्रधानमंत्री बनाओ। दूसरी ओर मोदी जी का एजेंडा है -मेरे भारत को महान भारत बनाओ...पिछले 10 साल के अंदर मोदी जी ने जितने भी वादे किए, वो सभी वादे उन्होंने पूरे किए।'


 

Advertisement
2: 04 IST, April 20th 2024

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस नेता तजिंदर पाल सिंह बिट्टू BJP में शामिल हुए। तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने कहा, 'मैंने कांग्रेस पार्टी में 35 साल लगाए हैं और आज मुझे लगता है कि कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है। मैंने पंजाब के भले के लिए सोचा और बीजेपी ज्वाइन की। आज पंजाब में अगर कोई सही विकल्प है, जो वहां के लोगों के लिए, पंजाब की तरक्की के लिए काम कर सकता है तो वो बीजेपी है।'

11: 30 IST, April 20th 2024

महाराष्ट्र के नांदेड़ में पीएम नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि वोटर भी देख रहे हैं कि कैसे INDI अलायंस के लोग अपने स्वार्थ में अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। इसलिए खबर यही है कि पहले चरण में मतदाताओं ने INDI अलायंस को पूरी तरह नकार दिया है। 

Advertisement
11: 08 IST, April 20th 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु और चिक्कबल्लापुर में चुनाव प्रचार करेंगे। वो बेंगलुरु और चिक्कबल्लापुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

11: 07 IST, April 20th 2024

कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। प्रियंका गांधी के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी सचिव के इस्तीफे के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है।

Image
Advertisement
11: 06 IST, April 20th 2024

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी संपत्ति को लेकर खुलासा किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा रखा है। दिलचस्प बात ये है कि अमित शाह ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई कार नहीं है। उसके अलावा भी महज तकरीबन 24 हजार रुपये की ही नकदी है।

पूरी खबर पढ़ें: सिर्फ 24 हजार कैश, पास नहीं खुद की कार...हलफनामे में अमित शाह ने अपनी इतनी संपत्ति बताई?

Published April 20th, 2024 at 11:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo