Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 17:16 IST

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, भाषण के दौरान अचानक चक्कर खाकर मंच पर गिरे

महाराष्ट्र के यवतमाल से बड़ी खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की चुनाव प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ गई।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Deepak Gupta
Advertisement

Nitin Gadkari: महाराष्ट्र के यवतमाल से बड़ी खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की चुनाव प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ गई। मंच पर भाषण देने के दौरान उन्हें चक्कर आया। वो बेहोश होने लगे।

नितिन गडकरी को बेहोश होता देख वहां मौजूद लोगों में उन्हें पकड़ लिया और पास में ही बिठाया। ठोड़ी देर बाद गडकरी को होश आया औप वो ठीक हो गए। उन्होंने दोबारा भाषण दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई। अच्छी बात ये है कि उनकी तबीयत अब ठीक है। 

Advertisement

अब पूरी तरह स्वस्थ हूं- नितिन गडकरी

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने खुद ट्वीट कर बताया कि पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

नागपुर से तीसरी बार चुनाव मैदान में नितिन गडकरी

Advertisement

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने उन पर तीसरी बार भरोसा जताया है। नागपुर सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। नितिन गडकरी के खिलाफ कांग्रेस के विकास ठाकरे के मैदान में उतारा है। नागपुर इस बार किसे चुनेगा इसका नतीजा 4 जून को ही पता चलेगा। 
 

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, बस से टकराकर 2 बाइकसवारों की मौत

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 16:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo