Advertisement

Updated November 9th, 2023 at 10:00 IST

'एक महादेव को एप में ले आते हैं, दूसरे हनुमान को केक में ले आते हैं', CM हिमंता बिस्व सरमा का कांग्रेस पर हमला

MP Election: हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोलेत हुए कहा, 'चुनाव आते हैं तो ये लोग हिंदु हो जाते हैं। कोई एप में महादेव तो कोई केक में हनुमान को ले आते हैं।'

Reported by: Rupam Kumari
Himanta Biswa Sarama PC-PTI
Himanta Biswa Sarama PC-PTI | Image:self
Advertisement

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी के लिए प्रचार-प्रसार करने 8 नवंबर को खंडवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा में कमलनाथ से लेकर दिग्गिवजय सिंह तक कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं पर जमकर हमला बोला।

खबर में आगे पढ़ें:

  • असम CM ने एमपी में बोला कांग्रेस पर तीखा हमला
  • कांग्रेस के हिंदुत्व कार्ड पर हिमंता ने उठाए सवाल
  • महादेव ऐप को लेकर क्या बोले CM हिमंता

चुनाव आते हैं तो कांग्रेस के लोग हिंदु हो जाते हैं- CM हिमंता

मध्य प्रदेश के खंडवा में जनसभा को संबोधित करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हिंदूत्व कार्ड खेलने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि, "जब चुनाव आते हैं तो कांग्रेस के लोग हिंदु हो जाते हैं। कमलनाथ जन्मदिन मनाते हैं तो केक के ऊपर भगवान हनुमान की प्रतिमा को छपवाते हैं फिर ब्लेड से उनको खाने के लिए काटते हैं। अरे क्या भगवान हनुमान खाने की चीज हैं? अगर आप हनुमान भक्त होते तो किसी मंदिर में जाकर प्रार्थना करते।"

'महादेव को एप में, हनुमान को केक में लाते हैं कांग्रेस नेता'

हिमंता बिस्वा सरमा ने मध्य प्रदेश से ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी तीखा हमला बोला। महादेव एप में भूपेश बघेल का नाम आने पर बिस्वा सरमा ने कहा कि "भूपेश बघेल ने महादेव एप निकाला है जिसमें घोटाला हुआ। वो एप बना देते मगर महादेव के नाम को क्यों फंसाया? चुनाव आते ही ये लोग हिंदू बनने का नाटक करते हैं। ये ऐसे हिंदू हैं जो महादेव को एप में ले आते हैं। कोई एप में महादेव को लाता है तो कोई हनुमान को केक में ले आता है।"

बीजेपी को वोट देना, कांग्रेस बना देगी बीमारू राज्य- CM हिमंता

वहीं, MP में बीजेपी और शिवराज के शासन की तारीफ करते हुए CM हिमंता ने कहा कि एमपी आज देश को नेतृत्व कर रहा है। देश को सिखा रहा है। मैंने यहां से कई चीजें सीखी है और असम में जाकर इंम्पलीमेंट किया है। यहां उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग कांग्रेस को वोट न करें। अगर वो वोट करेंगे तो ऐसा करने से बाबर-औरंगजेब जैसी मानसिकता के लोगों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब राज्य को बीमार बनाना है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को वोट मत दो...अपील कर असम सीएम सरमा बोले- इन्हें वोट देते ही औरंगेजब लोगों को मिलता है विटामिन

Advertisement

Published November 9th, 2023 at 09:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo