Advertisement

Updated April 17th, 2024 at 18:44 IST

अगर किसी से मिलने जाएं और वो कच्चा घर में रहता हो तो बोल दीजिएगा, पक्का घर उसे भी मिलेगा: PM मोदी

PM मोदी त्रिपुरा के अगरतला में स्वामी विवेकानंद मैदान में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और विपक्ष के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।

Reported by: Rupam Kumari
PM Modi
PM Modi | Image:ANI
Advertisement

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। बुधवार को पीएम मोदी नॉर्थ-ईस्ट राज्य त्रिपुरा पहुंचे। सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा सहित अन्य नेताओं ने पीएम मोदी का त्रिपुरा की धरती पर स्वागत किया।

PM मोदी त्रिपुरा के अगरतला में स्वामी विवेकानंद मैदान में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि भारत को विकसित बनाने में उत्तर पूर्व राज्यों की अहम भूमिका है। आजादी के वर्षो बाद और कांग्रेस के शासन के दौरान नॉर्थ ईस्ट राज्यों के साथ न्याय नहीं हुआ। मगर मेरे लिए नॉर्थ ईस्ट राजनीति का नहीं प्रेम और व्यावहारिकता का विषय हैं।

Advertisement

अगले 5 वर्षों में देश में 3 करोड़ पक्के घर बनाए जाएंगे-पीएम मोदी

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,त्रिपुरा में करीब 3,50,000 पक्के घर यहां के लोगों को मिले हैं। अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि अगले 5 वर्षों में देश में 3 करोड़ पक्के घर बनाए जाएंगे। आप जब लोगों से मिलने जाएं और आपको कोई कच्चे घर में रहता नजर आए तो उसे जाकर कह दीजिए कि मोदी की गारंटी है, इन 3 करोड़ पक्के घरों में से उसे भी एक घर मिलेगा।

Advertisement

कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा के लोगों को तबाह कर दिया-PM मोदी

कांग्रेस पर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा, आजादी के इतने दशकों में कांग्रेस के शासन के दौरान नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हुआ। यहां कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा के लोगों को तबाह करने के अलावा कुछ नहीं किया। लेकिन आज दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो नॉर्थ ईस्ट और त्रिपुरा के लोगों के बारे में लगातार सोचती है।

PM मोदी ने आगे कहा, आज मोदी सरकार में आपका मोबाइल बिल 400-500 रुपये है ,लेकिन अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो आपका मोबाइल बिल 4000 या 5000 रुपये से कम नहीं होता। राजनीतिक दलों को उत्तर पूर्व राज्यों की याद केवल तब आती थी जब उन्हें आपके वोटों की आवश्यकता होती थी।

यह भी पढ़ें: जमीन घोटाला मामले में ED का एक्शन, JMM नेता अंतु तिर्की समेत 4 अरेस्ट

Advertisement

 

Advertisement

Published April 17th, 2024 at 18:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo