Updated April 24th, 2024 at 22:10 IST
काराकाट में 2 करोड़ की लैंड रोवर से तहलका मचाने के बाद अब गाया गाना-काकी, चाची दादी...आइल तोहर पवनवा
काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने भोजपुरी गाना कर जनता से खुद के लिए वोट की अपील की और जनता को संदेश भी दिया।
- इलेक्शंस
- 2 मिनट रीड
Advertisement
BJP से झटका लगने के बाद भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने अपने तेवर बगावती कर लिए। काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और पूरे दम-खम के साथ चुनावी मैदान में उतर गए। मंगलवार को उन्होंने काराकाट में रोड शो किया। 2 करोड़ की रेंज रोवर से पवन सिंह सड़क पर उतरे तो उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
पवन अपने पूरे लाव-लश्कर के और करीब 150 गाड़ियों के काफिले के साथ काराकाट पहुंचे। उनके काफिले में कई महंगी गाड़ियां भी शामिल थी। समर्थकों ने भी उनका भव्य स्वागत किया। एक्टर को 51KG की फूलों की माला पहनाई तो JCB से उनपर पुष्प वर्षा भी हुआ। एक्टर ने भी सड़क किनारे खड़ी भीड़ को निराश नहीं किया। गाड़ी के सनरूफ से निकलकर सबसे हाथ मिलाया और जनता से आशीर्वाद भी लिया।
Advertisement
पवन सिंह ने गाया ये नया गाना
भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री में अपना जलवा बिखरने के बाद एक्टर और सिंगर पवन सिंह जब चुनावी मैदान में उतरे तो जनता से वोट की अपील भी फिल्मी अंदाज में ही किया। बुधवार को रिपब्लिक भारत के साथ Exclusive बातचीत में पवन सिंह ने भोजपुरी गाना कर जनता से खुद के लिए वोट की अपील की और जनता को संदेश भी दिया। पवन ने गाना गाया...अरे काकी, चाची, दादी बात रखिए इ याद...आईल काराकाट तोहरा पवनवा... मांगेला घूमी-घूमी आशीर्वाद..।
Advertisement
मैं आरा का बेटा हूं-पवन सिंह
आरा छोड़कर कारकाट सीट को क्यों चुना? इस सवाल के जवाब में पवन सिंह ने कहा,आरा का बेटा काराकाट कैसे, तो ये समझ लजिए कि मैं आरा का बेटा हूं। काराकाट का बेटा हूं। पूरे बिहार का बेटा हूं। जनता के आशीर्वाद से मैं आज के समय में पूरे हिंदूस्तान का बेटा हूं और आरा काराकाट कोई अलग नहीं है। मैं अपने घर में ही खड़ा हूं तो ये कोई नया नहीं कि आरा की जगह काराकाट में खड़ा हूं।
Advertisement
काराकाट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
बता दें कि रोहतास के जिस काराकाट सीट से पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहां, उनके सामने NDA और महागठबंधन दोनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। NDA ने यहां से उपेन्द्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है तो महागठबंधनकी तरफ CPI(ML) से राजाराम सिंह मैदान में हैं। लोकसभा की इस सीट पर आखिरी चरण मतदान होना है। पवन सिंह के मैदान में आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि काराकाट सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
Advertisement
यह भी पढ़ें: आसनसोल छोड़ काराकाट सीट से क्यों ठोकेंगे ताल? पवन सिंह ने बताया
Advertisement
Published April 24th, 2024 at 21:59 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।