Updated April 19th, 2024 at 15:36 IST
Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण में महाराष्ट्र की पांच सीट पर मतदान जारी
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह से जारी मतदान के दौरान 95 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने कर सकेंगे।
- इलेक्शंस
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह से जारी मतदान के दौरान 95 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने कर सकेंगे।
पहले चरण के तहत राज्य के नागपुर, रामटेक (अनुसूचित जाति), भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली-चिमूर (अनुसूचित जनजाति) निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान हो रहा है और इन सीट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कुल 97 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
Advertisement
शुक्रवार सुबह मतदान करने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल थे। भागवत ने सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के तुरंत बाद शहर के महल इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
भागवत ने कहा, ‘‘मतदान हमारी जिम्मेदारी भी है और अधिकार भी। इसके जरिए हम अगले पांच साल के लिए अपने देश के भविष्य की रूपरेखा तैयार करते हैं इसलिए आज मैंने सबसे पहला काम जो किया, वह मतदान है।’’
Advertisement
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि मतदान शत प्रतिशत होना चाहिए।
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विदर्भ क्षेत्र के इन पांच लोकसभा क्षेत्रों में 95,54,667 मतदाता हैं जिनमें से 48,28,142 पुरुष, 47,26,178 महिलाएं और 347 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली-चिमूर सहित दो लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक ही मतदान होगा जबकि अन्य क्षेत्रों में मतदाता शाम छह बजे तक मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीट पर मतदान हो रहा है।
Advertisement
Published April 19th, 2024 at 10:06 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।