Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 13:50 IST

EXCLUSIVE/ ना ठाकुर नाराज ना किसान, हर तरफ BJP की लहर... 400 करेंगे पार, रिपब्लिक से और क्या बोले राजनाथ?

राजनाथ सिंह ने कहा कि कहा कि राजनीति शब्द अपना अर्थ और भाव भी खो चुका है लेकिन हम अर्थ समझते हैं उसके आधार पर हम काम करते हैं।

Reported by: Ritesh Kumar
Arnab Goswami Rajnath Singh
राजनाथ सिंह से अर्नब गोस्वामी की एक्सक्लूसिव बातचीत | Image:republic
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिपब्लिक से एक्सक्लिव बातचीत की। अर्नब गोस्वामी से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव में एनडीए का आंकड़ा 400 के पार जाने वाला है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मोदी सरकार से कोई खास जाती, समुदाय और किसान नाराज हैं तो इसपर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि राजनीति शब्द अपना अर्थ और भाव भी खो चुका है लेकिन हम अर्थ समझते हैं उसके आधार पर हम काम करते हैं।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि दुनिया के किसी देश ने जो नहीं किया वो भारत के ऋषियों मनिषियों ने कर दिया। मुझे ऐसा नहीं लगता कि ठाकुर नाराज है। ये देश के लिए जान देने वाले लोग हैं। वो देख रहे हैं कि भारत का मस्तक उंचा करने वाले का नाम है नरेंद्र मोदी। उन लोगों का चरित्र जैसा है वो नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है, कोई नाराज नहीं है।

Advertisement

किसान पर क्या बोले राजनाथ सिंह?

रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने जब पूछा कि आपको नहीं लगता कि देश के किसान केंद्र से नाराज हैं? इसका जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गांव में रहने वाले किसान काफी जागरूक हैं। किसान अपने मुद्दों को लेकर कभी खड़े हो सकते हैं पर देश का मस्तक उंचा करने वाले के साथ हमेशा खड़े रहते हैं।

Advertisement

कांग्रेस की हालत बेहद नाजुक

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह से खो चुकी है। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस का रिवाईल हो सकता है। हम चाहते हैं कि विपक्ष मजबूत हो, लेकिन अब है नहीं तो क्या करें।

Advertisement

पीओके भारत का था , भारत का है और भारत का रहेगा

मोदी सरकार में देश की रक्षा व्यवस्था और पीओके पर भारत के स्टैंड को लेकर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आप आराम से रहिए पीओके के लोग खुद डिमांड करेगें। पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश है पर जैसी स्थितियां बन रही है कि पीओके के लोग खुद ही कहेगें कि हम भारत के साथ जाना चाहते हैं। जम्मू कश्मीर के साथ जाना चाहते हैं। जिस तरह से विकास हो रहा है,हमलोग आश्वस्त हैं कुछ करने की जरूरत ही नहीं। हमारे कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रहा है।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 में वोट प्रतिशत में कमी, फिर NDA को फायदा कैसे? राजनाथ सिंह ने समझाया समीकरण

Advertisement

 

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 12:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo