Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 17:19 IST

'नरेंद्र मोदी चाय बेचकर PM बन सकते हैं तो मैं क्यों नहीं?', ग्वालियर के आनंद कुशवाहा ने भरा नामांकन

Gwalior News: ग्वालियर के आनंद कुशवाहा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kunal Verma
Anand Kushwaha
ग्वालियर के आनंद कुशवाहा ने भरा नामांकन | Image:Republic
Advertisement

सत्यविजय सिंह

Gwalior News: ग्वालियर के आनंद कुशवाहा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। आनंद चाय बेचने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी चाय बेचकर प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो मैं क्यों नहीं।

Advertisement

अब तक लड़ चुके हैं 6 लोकसभा चुनाव

आनंद कुशवाहा अब तक 6 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनका पूरा नाम आनंद कुशवाहा 'रामायणी' है। बताया जाता है कि वो चाय की दुकान भी चलाते हैं और पार्ट टाइम मंडली के साथ रामायण भी करते हैं। इसलिए लोगों ने उन्हें निक नाम- रामायणी दिया है।

Advertisement

आनंद कुशवाहा के अनुसार, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित हैं। आनंद को मलाल है कि उन्हें पसंदीदा चुनाव निशान "केतली" नहीं मिलेगा। इससे पहले के चुनाव में उन्हें चुनाव चिन्ह 'घड़ी' मिला था। उनका कहना है कि शरद पवार ने घड़ी को रजिस्टर्ड करा लिया है। उनको भरोसा है कि वो इस चुनाव में जीत सकते हैं।

चुनाव लड़ने का जुनून रखते हैं आनंद

आनंद की बेटी का कहना है कि पिता में चुनाव लड़ने का जुनून है। मना करने के बावजूद चुनाव में हिस्सा लेते हैं। आनंद कुशवाहा अब तक राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकाय के चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी 2 बेटी और 1 बेटा है और सभी विवाहित हैं। बताया जाता है कि उनके सभी बच्चे चुनाव में अपने बेटे की मदद भी करते हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आनंद ने नामांकन भरा है। पत्नी गंगा देवी, दामाद और दोनों बेटियां प्रस्तावक बनी हैं।

ये भी पढ़ेंः Israel ने Iran से बदला लेने के लिए Isfahan को ही क्यों चुना? जानिए सेना के लिए क्यों अहम है ये शहर

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 17:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo