Updated April 19th, 2024 at 13:16 IST
'हर वोट कीमती, हर आवाज का महत्व', PM Modi ने मतदाताओं से की खास अपील; जानिए और क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर देशवासियों से मतदान करने की अपील की है।
- इलेक्शंस
- 2 मिनट रीड
Advertisement
देश भर में आज लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) का आगाज हो गया है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर देशवासियों से मतदान करने की अपील की है।
पीएम मोदी ने कहा,'लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!'
Advertisement
पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग
Advertisement
पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है। 102 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुकी किस्मत दांव पर लगी है। पहले चरण में नागपुर, कन्याकुमारी, चेन्नई सेंट्रल, मुज्जफनगर, सहारनपुर, कैराना,पीलीभीत, डिबरुगढ़, जोरहट, जयपुर, छिंदवाड़ा, जमुई, बस्तर, नैनीताल व लक्षद्वीप आदि सीटें काफी अहम मानी जा रही हैं। 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव सात चरणों में संपन्न होने हैं।
इसे भी पढ़ें- 'मतदान कर्त्तव्य भी और अधिकार भी...' नागपुर में RSS चीफ मोहन भागवत ने डाला वोट
Advertisement
Published April 19th, 2024 at 08:22 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।