Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 15:10 IST

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा की 10 सीटों पर BJP की नजर, जानिए कहां किस उम्मीदवार का पलड़ा भारी

Haryana में बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार PM मोदी ने NDA के लिए 400 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

Reported by: Nidhi Mudgill
Haryana Loksabha Eelction 2024
हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 | Image:Republic
Advertisement

Hariyana Loksabha 2024 Election: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होनी है, जो छठे चरण यानी 25 मई को होगी, जिसमें अंबाला (Ambala), करनाल (Karnal), सोनीपत (Sonipat), रोहतक (Rohtak), सिरसा (Sirsa), कुरुक्षेत्र (Kurukshetra), फरीदाबाद (Faridabad), गुड़गांव (Gurugram), भिवानी-महेन्द्रगढ़ (Bhiwani-Mahendragarh), हिसार (Hisar) की सीटें शामिल हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी, जिसके बाद नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 6 मई तक रहेगी और 9 मई तक नाम वापस लिए जा सकेगा। इसके अलावा देशभर की लोकसभा सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित कर दिए जाएंगे।

दिल्ली से सटे हरियाणा में करीब एक करोड़ 95 लाख मतदाता हैं। पिछली बार के हरियाणा लोकसभा चुनाव में सभी 10 की 10 सीटों पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था। यही वजह है कि बीजेपी ने इस बार भी कुछ सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के जीते हुए प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया, वहीं कुछ बड़े नेताओं का टिकट भी काट दिया है।

Advertisement

गुरुग्राम में राव इंद्रजीत को BJP से टिकट

गुरुग्राम (Gurugram) में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत (Rao Inderjit Singh) को दोबारा मौका देकर ओबीसी समुदाय पर फोकस किया है। गुड़गांव सीट पर पिछले दो चुनावों यानी 10 साल से बीजेपी का कब्जा है। 2019 में बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह ने गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 3,86,256 वोटों के अंतर से कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह को हराया था। फिलहाल कांग्रेस ने किसी को भी टिकट नहीं दिया है।

Advertisement

गुरुग्राम सीट के बारे में पढ़ें : गुड़गांव लोकसभा सीट पर राव इंद्रजीत सिंह का 15 साल से है कब्जा 

भिवानी-महेंद्रगढ़ पर धर्मबीर को फिर से मौका

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट (Bhiwani-Mahendragarh) हरियाणा में हॉट-सीटों में से एक है, इस सीट से वर्तमान में धर्मबीर सिंह सांसद हैं। वहीं ऑफिशियल तौर पर कांग्रेस की तरफ से कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है लेकिन इस हॉट सीट से कांग्रेस के कुछ दिग्गज टिकट की दावेदारी ठोक रहे हैं। 2014 और 2019 के चुनाव हार चुकी श्रुति चौधरी की विधायक मां किरण चौधरी का दावा है कि उनकी बेटी भिवानी-महेंद्रगढ़ से चुनाव लड़ेगी। वहीं JJP ने राव बहादुर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया हुआ है। 

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट के बारे में पढ़ें : भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट पर BJP लगाएगी हैट्रिक? राव …

Advertisement

फरीदाबाद में बीजेपी ने कृष्णपाल गुर्जर को दिया टिकट

फरीदाबाद लोकसभा सीट (Faridabad Loksabha) से बीजेपी ने ओबीसी उम्मीदवार के तौर पर कृष्णपाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) को चुनावी टिकट दिया है। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो इंतजार में हैं, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने किशन ठाकुर को टिकट दिया है। किशन ठाकुर इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी में रह चुके हैं। दिल्ली से सटे होने की वजह से हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल बताई जाती है। जहां हमेशा से जाट और गुर्जर जाति का दबदबा रहा है, जो चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं।

Advertisement

फरीदाबाद सीट के बारे में पढ़ें : Faridabad Lok Sabha Seat: बदले समीकरण में जीत की हैट्रिक …

अंबाला में बंतो कटारिया को बीजेपी ने दिया टिकट

अंबाला लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र (Ambala Loksabha) में बीजेपी ने बंतो कटारिया को टिकट दिया है, बता दें सांसद रतनलाल कटारिया के निधन के बाद उनकी पत्नी को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। वहीं विपक्षी कांग्रेस अभी प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रही है। इस बीच सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इनेलो पार्टी अंबाला सीट पर बंतो कटारिया के सामने सिख चेहरा यानी गुरप्रीत सिंह को उतार सकती है।

अंबाला सीट के बारे में पढ़ें : Ambala Lok Sabha: आरक्षित अंबाला सीट पर BJP लगा पाएगी ...

Advertisement

करनाल में मनोहर लाल लड़ेंगे चुनाव

मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal) को करनाल (Karnal Loksabha) से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है, उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, करनाल लोकसभा सीट हरियाणा की सबसे खास सीटों में से एक है क्योंकि यह सीट दिग्गजों की हार के लिए पहचानी जाती है। इस सीट पर एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल को हार का सामना करना पड़ा। इस करनाल सीट के लिए दिग्गज नेता सुषमा स्वराज भी जीत के लिए तरस गई थीं।

Advertisement

करनाल लोकसभा सीट के बारे में पढ़ें : करनाल लोकसभा सीट से पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर लगाएंगे BJP

सिरसा में बीजेपी ने सुनीता दुग्गल को उतारा

बीजेपी ने सिरसा लोकसभा (Sirsa Loksabha) से मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल की टिकट काटकर तंवर को मैदान में उतारा है। ऐसे में तंवर के लिए सिरसा में जीत का सिलसिला बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है। हरियाणा में अशोक तंवर एक बड़ा दलित चेहरा है, उनके पास संगठन और चुनाव प्रबंधन का लंबा अनुभव है। वहीं, सभी पार्टियां चुनाव में जुट गई हैं एक तरफ बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता पर कब्जा करने के लिए पूरा जोर लगा रही है तो दूसरी ओर विपक्षी दल भी उलटफेर करने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। 

सिरसा लोकसभा सीट के बारे में पढ़ें : हरियाणा की Sirsa Lok Sabha पर कौन मारेगा बाजी? BJP ने ...

Advertisement

कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल लड़ेंगे चुनाव

कुरुक्षेत्र (Kurukshetra Loksabha) से नायब सैनी जो मौजूदा सांसद थे वो अब मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसलिए अब उनकी जगह नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है। नवीन जिंदल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे लेकिन अब उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन कर लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर डॉ सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। 

Advertisement

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के बारे में पढ़ें : Kurukshetra Lok Sabha: वो सीट जहां 37 साल बाद खिला कमल ...

हिसार से मैदान में हैं रणजीत सिंह चौटाला

हरियाणा की हिसार लोकसभा (Hisar Loksabha) सीट पर बहुओं और ससुर के बीच लड़ाई होने वाली है, जिसमें पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के कुनबे के तीन सदस्य एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। बीजेपी ने यहां रणजीत सिंह चौटाला को टिकट दिया है, वहीं इनेलो से सुनैना रवि चौटाला को चुनाव मैदान में उतारा है और नैना चौटाला, जिन्हें जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने टिकट दिया है। सुनैना और नैना चौटाला रिश्ते में देवरानी-जेठानी लगती हैं, वहीं रणजीत सिंह चौटाला देवीलाल के बेटे हैं। हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार काफी अहम माना जाता है। 

हिसार लोकसभा सीट के बारे में पढ़ें : हिसार लोकसभा सीट पर रणजीत सिंह बीजेपी को दे पाएंगे जीत का तोहफा? चौटाला परिवार का रहा है दबदबा

Advertisement

सोनीपत में बीजेपी का मोहन लाल बडौली पर दांव

जाटलैंड कही जाने वाली सोनीपत सीट लोकसभा (Sonipat Lok Sabha Seat) चुनाव के लिए तैयार है। सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक का टिकट कट गया है, उनकी जगह पर बीजेपी ने मोहन लाल बडौली पर दांव खेला है। यह हरियाणा में सबसे महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश कौशिक पिछले दो बार से सांसद थे। पिछली बार उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 1.64 लाख वोटों से हराया था।

Advertisement

सोनीपत लोकसभा सीट के बारे में पढ़ें : Sonipat seat: सोनीपत सीट पर रहा है जाटों का दबदबा, जानिए अब तक कितनी बार मारी बाजी 

रोहतक  में बीजेपी से अरविंद शर्मा उम्मीदवार

रोहतक लोकसभा सीट (Rohtak Seat) से बीजेपी ने डॉ. अरविंद शर्मा को दोबारा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। हरियाणा की सबसे हॉट सीट में से एक रोहतक को हुड्डा परिवार का गढ़ माना जाता है। लेकिन 2019 में हुड्डा परिवार को हराकर बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की थी। इसके बाद से कांग्रेस इस सीट को हासिल करने की तैयारी कर रही है।

रोहतक लोकसभा सीट के बारे में पढ़ें :  हुड्डा परिवार का गढ़ रही है रोहतक लोकसभा सीट, बीजेपी ने अरविंद शर्मा पर खेला ब्राह्मण कार्ड

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 12:44 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo