Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 14:26 IST

'सब निश्चिंत हैं कमल खिलेगा, मोदी जी आएंगे...', बुलंदशहर में CM योगी ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है और पहले से ही परिणाम के रूप में निश्चिंत है। पूरा देश एक ही भाव से जुड़ा है।

Reported by: Ravindra Singh
CM Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ | Image:R Bharat
Advertisement

शुक्रवार (19 अप्रैल) को देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का आगाज हो गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर में चुनावी रैली की। सीएम योगी ने इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की बीते सालों की उपलब्धियों को गिनवाया। इस दौरान सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि इस धरा को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी ने अपनी कर्मभूमि के रूप मे चुना था।

सीएम योगी ने आगे कहा कि लोकतंत्र में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है और पहले से ही परिणाम के रूप में निश्चिंत है। पूरा देश एक ही भाव से जुड़ा है मतलब जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे,यह भी संकल्पित है फिर एक बार...अबकी बार.... यह माहौल पूरे देश मे संकल्पित है, बुलन्दशहर में आप सब निश्चिंत है कि कमल खिलेगा, मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे,लेकिन मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने आया हूं।

Advertisement

सीएम योगी ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

इस दौरान सीएम योगी ने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए विकास के कार्यों को गिनवाते हुए बताया कि उन्होंने कैसे देश को आतंकवाद के दंश से मुक्ति दिलाई, नक्सलवाद को खत्म किया। कैसे इस सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित किया, कैसे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा। महिलाओं की अस्मिता की रक्षा के लिए तीन तलाक बंद किए गए और वो सब कुछ किया जिसकी वजह से देश में आतंकवाद और नक्सलवाद पनप रहा था। सीएम योगी ने बताया देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है, देश में सिक्स लाइन हाईवे बने मेट्रो भी आ गई है।

Advertisement

आयुष्यमान भारत सहित गरीबों के लिए कई योजनाएं

सीएम योगी ने इस दौरान देश में मोदी सरकार की गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं का जिक्र किया। सीएम योगी ने आयुष्मान भारत से लेकर 12 करोड़ घरों में बनाए गए शौचालयों का जिक्र किया, देश की गरीब महिलाओं के लिए चलाई गई 10 करोड़ गरीब महिलाओं के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन की योजना के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने देश के 4 करोड़ गरीबों के लिए बनाए गए पक्के मकानों का जिक्र किया। इन सब के अलावा सीएम योगी ने पिछली सरकारों में कई लंबित मामलों को हल कर उसका समाधान होने की बात भी बताई।

Advertisement

विपक्षी पार्टियों पर सीएम योगी का निशाना

बुलंदशहर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ऐसा नहीं है कि ये योजनाएं पहले नहीं चल सकती थीं, लेकिन पहले देशहित के बारे में सोचने वाले लोग सत्ता में नहीं आए थे। इसके पहले देश की सत्ता में बैठे लोग सबसे पहले अपने परिवार के बारे में सोचते थे। मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनसंख्या वाला पूरा भारत देश है जबकि कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए पहले उनका अपनाा परिवार है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः मताधिकार का करें उपयोग…अमरोहा में प्रधानमंत्री ने लोगों से की अपील

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 14:14 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo