Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 18:07 IST

दुनिया के हालात को देखते हुए देश को मोदी जैसे मजबूत PM की जरुरत, शान्ति चाहता है भारत- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पुलवामा और उरी के बाद पाकिस्तान के आतंकियों को घर में घुस कर मारा है, तो मोदी की सरकार में हमारे सैनिकों ने मारा है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Deepak Gupta
Union Minister anurag thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर | Image:x
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों का रण चल रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि ये चुनाव आपको लड़ना है और लड़ाना भी है। क्यूंकि आज दुनिया के हालात कोई बहुत अच्छे नहीं है। देशों में देखिये, यूक्रेन-रूस के बीच में युद्ध चल रहा है,  इजराइल के साथ युद्ध चल रहा है। अब ईरान और इजराइल युद्ध के कारण तनाव की स्थिति दुनिया में बन गयी है। ये चिंगारी ना जाने कहां-कहां फूटेगी?

केद्रींय मंत्री ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं दुनिया में युद्ध जैसी स्थिति हो। भारत शान्ति चाहता है, लेकिन ऐसी युद्ध जैसी परिस्थितियों में जिस तरह का हमारे पडोसी देशों की स्थिति हैं, भारत को मजबूत झोना चाहिए। मजबूत होने के लिए सेना और सैनिक मजबूत होना चाहिए, सीमा सुरक्षित  होनी चाहिए। उसके लिए सरकार और प्रधानमंत्री मजबूत चाहिए, मजबूर और  मौनी बाबा नहीं चाहिए।  

Advertisement

मोदी सरकार में आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब 26/11 का हमला हुआ तब सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह अपने घर में दुबक कर बैठ गए थे लेकिन पुलवामा और उरी के बाद पाकिस्तान के आतंकियों को घर में घुस कर मारा है, तो मोदी की सरकार में हमारे सैनिकों ने मारा है।  

Advertisement

पूरे देश में मोदी लहर चल रही है- ठाकुर

Advertisement

उन्होंने लोकसभा चुनाव में पहले चरण में वोटिंग करने वालों का धन्यवाद किया। नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए लोगों ने एक बार फिर कमल का बटन दबाया है। यह स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि देश में मोदी लहर चल रही है। अबकी बार 400 पार और 17 साल से ज्यादा वालों सशक्त भारत के लिए वोट किया है। 18वीं लोकसभा 18 साल पूरे कर चुके युवाओं के माध्यम से चुनी जाएगी।

कांग्रेस मुंगेरी लाल के सपने देख रही- अनुराग ठाकुर

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने कांग्रेस देखती है। यह 2014 व 2019 में भी सोचते थे कि भाजपा नहीं आएगी लेकिन इनके सोचने से नहीं होता यह मोदी जी का काम और नाम बोलता है। जनता का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत की सरकार एक बार फिर दिलवाएगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी, झूठों की सरदार, पीएम मोदी ने गरीबों के जीवन को सुखमय बनाया- अमित शाह

Advertisement

 

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 17:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo