Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 23:59 IST

कांग्रेस ने हरियाणा की 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ इस नेता को टिकट

दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से चुनाव लड़ेंगे, कुमारी शैलजा सिरसा से चुनाव लड़ेंगी, महेंद्र प्रताप फरीदाबाद से चुनाव लड़ेंगे।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
Haryana Congress Candidates List 2024
मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ इस नेता को टिकट | Image:PTI/Facebook
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी लिस्ट जारी करदी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 8 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ करनाल लोकसभा सीट पर दिव्यांशु बुद्धिराजा को टिकट दिया है। बुद्धिराजा हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

गुरुवार की रात जारी हुई कांग्रेस की लिस्ट में वरिष्ठ नेता किरण चौधरी को टिकट मिला है। किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के लिए भिवानी सीट से टिकट मांग रहीं थीं। पार्टी ने रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा से कुमारी सैलजा, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, हिसार से जयप्रकाश और अंबाला से अरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। 

Advertisement

एक सीट पर AAP लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस ने अभी गुरुग्राम लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। INDI गठबंधन के तहत कांग्रेस हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के तहत AAP के हिस्से में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट गई है। वहीं प्रदेश की 9 सीटों पर कांग्रेस खुद चुनाव लड़ रही है। राज्य की सभी 10 सीटों पर एक ही चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। प्रदेश की सभी सीटों पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। 

ये भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल के लिए मेडिकल बोर्ड की सलाह, लगातार 5 दिन दी जाए इंसुलिन की खुराक

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 23:48 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo