Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 18:57 IST

कांग्रेस OBC की सबसे बड़ी विरोधी, आरक्षण को लेकर झूठ फैला रही; राजस्थान में गरजे अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद ओबीसी से आते हैं और कांग्रेस आरक्षण को लेकर झूठ फैला रही है।

Reported by: Digital Desk
Amit Shah
अमित शाह | Image:PTI
Advertisement

Lok Sabha Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सबसे बड़ी विरोधी पार्टी बताते हुए शनिवार को कहा कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर झूठ फैला रही है। शाह ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण को हटाना भी चाहे तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसा करने नहीं देगी।

शाह ने कहा कि पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद ओबीसी से आते हैं और कांग्रेस आरक्षण को लेकर झूठ फैला रही है।

Advertisement

ओम बिरला के समर्थन में शाह की रैली

शाह कोटा में पार्टी के उम्मीदवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा, ‘‘हम 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। वह झूठ फैला रहे हैं कि 400 सीट भाजपा को मिलेगी तो आरक्षण चला जाएगा। ये झूठ के सरदार हैं। हमारे पास पूर्ण बहुमत दस साल से है। आपने 2014 में भी पूर्ण बहुमत दिया, 2019 में भी दिया। हमने बहुमत का उपयोग आरक्षण हटाने के लिए नहीं किया। कांग्रेस वालों आपको बहुमत मिला आपने आपातकाल लगाया। हमें बहुमत मिला हमने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया। हमें बहुमत मिला हमने राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाया। हमें बहुमत मिला हम हिंदू, सिख, बौद्ध शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) लेकर आए।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी अगर आरक्षण हटाना चाहती है तो भी जब तक भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जिंदा है हम एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण को हटाने नहीं देंगे। ये मोदी की गारंटी है। ये लोग झूठ फैला रहे हैं।’’

कांग्रेस OBC की सबसे बड़ी विरोधी- शाह

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘ओबीसी का सबसे बड़ा विरोधी दल कांग्रेस पार्टी है। काका कालेलकर की रिपोर्ट को गायब कर दिया। मंडल कमीशन की रिपोर्ट पर अमल नहीं किया। जब संसद में आरक्षण की बात आई तो राजीव गांधी ने ढाई घंटे विरोध में भाषण किया। वहीं मोदी जी ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देने का काम किया। देश में सभी केंद्रीय संस्थानों में हमने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाने वाले मोदी जी भी ओबीसी से आते हैं।’’

शाह ने कहा, ‘‘राहुल बाबा' आपको कहने आया हूं... आपको कुछ नहीं मालूम। छोटी छोटी जातियों... लुहार, सुथार, दर्जी, कारपेंटर, नाव बनाने वाले... इनके लिए अब तक देश में कोई योजना नहीं लाया था। मोदी ने 13000 करोड़ खर्च करके सभी को स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) से जोड़ा।’’

Advertisement

शाह ने कहा कि लोग भाजपा को वोट दें और ईवीएम पर कमल के निशान पर ऐसा बटन दबाएं कि करंट 'इटली' तक जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर अपनी राष्ट्रभक्ति, परिश्रम और कुशलता के कारण दुनिया के सर्वोच्च नेता बनने वाले नरेन्द्र मोदी जी हैं। वहीं दूसरी ओर परिवारवाद के कारण आए हुए 'राहुल बाबा' हैं।’’

Advertisement

मोदी सरकार ने पीएफआई को समाप्त कर दिया- शाह

शाह ने कहा कि अगर लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया होता तो कोटा पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का गढ़ बन गया होता। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘अगर आपने 2019 में कांग्रेस को वोट दिया होता तो कोटा पीएफआई का गढ़ बन जाता। नरेन्द्र मोदी को वोट दिया तो उन्होंने पीएफआई को समाप्त करके उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया।’’

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को 5 साल तक राजस्थान की गहलोत सरकार ने आगे नहीं बढ़ने दिया। भजनलाल शर्मा की ‘डबल इंजन’ सरकार ने तीन ही महीने में समझौता करके इस परियोजना को आगे बढ़ाया है।’’

राजस्थान में तीसरी बार 25 सीटों के साथ लगेगी हैट्रिक- शाह

Advertisement

इससे पहले शाह ने शक्करगढ़ (भीलवाड़ा) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि राजस्थान तीसरी बार अपनी सभी 25 लोकसभा सीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देकर ‘हैट्रिक’ लगाने जा रहा है।

शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपने बेटे (वैभव गहलोत) के चुनाव अभियान में उलझ कर रह गए हैं। शाह ने दावा किया कि वैभव बड़े अंतर से चुनाव हारने जा रहे हैं।

Advertisement

शाह ने कहा, ‘‘कल पहले चरण का चुनाव था। आपको परिणाम जानना है? ... 12 की 12 सीट नरेन्द्र मोदी जी की झोली में जा रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट की भाषा में कहूं, तो राजस्थान ‘हैट्रिक’ लगाकर तीसरी बार 25 की 25 सीट नरेन्द्र भाई को देने जा रहा है।’’

Advertisement

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राजस्थान में शुक्रवार को 12 लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ। राज्य में कुल 25 सीट हैं। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में सभी सीट भाजपा के खाते में गई थीं।

गहलोत जी अपने बेटे में ही उलझ कर रह गए - शाह

Advertisement

शाह ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ अपनी बातचीत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘गहलोत जी अपने बेटे में ही उलझ कर रह गए हैं... बेटा (वैभव गहलोत) भी बड़े अंतर से चुनाव हार रहा है। सभी 25 सीट भाजपा की झोली में जा रही हैं।’’

वैभव जालोर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

शाह ने कहा, ‘‘यह चुनाव स्पष्ट रूप से दो खेमों में बंटा हुआ है। एक ओर, 12 लाख करोड़ रुपये के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस पार्टी है। दूसरी ओर, ऐसे नरेन्द्र मोदी हैं, जिन पर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बाद 25 पैसे (भ्रष्टाचार) का भी आरोप नहीं है।’’

उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे हर तीन महीने में विदेश में छुट्टियां मनाने जाते हैं। उन्होंने कहा, ''प्रियंका जी चुनावों के बीच थाईलैंड में छुट्टी मनाकर आई हैं।''

Advertisement

शाह ने कहा, ‘‘मोदी जी को वोट देने का मतलब है महान भारत की रचना। मोदी ने 10 साल में जो वादे किए, उन सब को उन्होंने पूरा किया।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपने वोट बैंक के लालच में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। शाह ने कहा, ‘‘जो लोग वोट बैंक के लालच में रामलला के दर्शन नहीं करते हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।’’

Advertisement

शाह ने कहा, ‘‘कश्मीर में शांति, पूर्वोत्तर में शांति, नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर... मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया।’’

2047 में पूर्ण विकसित भारत बनाएंगे- शाह

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के 75वें साल में मोदी जी ने देश की जनता को गारंटी दी है कि 2047 में पूर्ण विकसित भारत बनाएंगे। देश के अर्थतंत्र को तीसरे नंबर पर ले जाएंगे। समग्र देश में समान नागरिक संहिता आएगी। समग्र देश में 80 करोड़ लोगों को 2029 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा।’’

शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने का भी जिक्र किया। शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है, न नेता हैं। मोदी जी के पास 10 साल का हिसाब-किताब भी है और देश को आगे बढ़ाने के लिए अगले 25 साल का एजेंडा भी है।’’

Advertisement

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में 13 सीट-टोंक, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें : MCD Mayor Election : महापौर चुनाव में कांग्रेस ने AAP उम्मीदवारों के समर्थन का किया ऐलान

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 20th, 2024 at 18:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo