Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 16:26 IST

कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी, झूठों की सरदार, पीएम मोदी ने गरीबों के जीवन को सुखमय बनाया- अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के कोटा में विजय संकल्प महासम्मेलन संबोधित करते हुए भाजपा की जीत के संकल्प को दोहराया।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Deepak Gupta
Amit Shah
Amit Shah | Image:X- @BJP4India
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी का पूरा फोकस बची हुई सीटों पर है। गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के कोटा में विजय संकल्प महासम्मेलन संबोधित करते हुए भाजपा की जीत के संकल्प को दोहराया।

शाह ने कहा कि मैं आज उस नगरी में आया हूं, जिसे पूरे देश में शिक्षा की नगरी के रूप में जाना जाता है। ढेर सारे विद्यार्थी अपना जीवन और करियर बनाने के लिए यहां आते हैं। मुझे आज भी याद है, जब कोरोना काल था तो यहां पढ़ रहे सभी बच्चों के माता-पिता को चिंता हुई कि हमारे बच्चों का क्या होगा। लेकिन कोटा वालों ने सांसद ऐसा चुना था, जिसने लॉकडाउन होने के बावजूद स्पेशल ट्रेनें लगाकर बच्चों को उनके घर भेजने का काम किया।

Advertisement

शाह का राहुल- प्रियंका पर पर हमला

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक ओर राहुल बाबा और उनकी बहन हैं जो हर 3 महीने में विदेश में वैकेशन मनाने जाते हैं। प्रियंका गांधी जी चुनाव के बीच थाइलैंड छुट्टी मनाकर आई हैं। दूसरी ओर 23 साल से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाते दीपावली के दिन भी देश की सरहदों पर जवानों के साथ रहने वाले नरेन्द्र मोदी हैं।

Advertisement

पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा-साफ हो गया- शाह

पहले चरण में राजस्थान की 12 सीटों पर चुनाव हुआ है, जिसमें सभी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। परंतु अभी 13 सीटें बची हैं, उनमें भी कांग्रेस का खाता न खुले, ये काम आपको करना है।

Advertisement

कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी - शाह

कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी है। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को 5 साल तक राजस्थान की गहलोत सरकार ने आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदेश में भजन लाल शर्मा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद सिर्फ 3 ही महीने में हमने एग्रीमेंट कर ERCP को आगे बढ़ाने का काम किया।

Advertisement

पीएम मोदी ने गरीबों का जीवन सुखमय बनाया- शाह

राजस्थान में 87 लाख किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में पीएम मोदी ने दिए। 3 लाख लखपति दीदी बनाई। 51 लाख गरीबों के घर में नल से जल पहुंचाया गया। 2 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया गया। 86 लाख गरीबों के घर में शौचालय बनाने का काम किया गया।

Advertisement

कांग्रेस झूठों की सरदार- शाह

हम 400 पार की बात करते हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। वो झूठ फैला रहे हैं कि अगर भाजपा को 400 सीटें मिल गईं तो ये आरक्षण खत्म कर देंगे। ये झूठों के सरदार हैं। आपने हमें 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत दिया, हमने बहुमत का उपयोग 370 को समाप्त करने, श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने, CAA लागू करने और महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने के लिए किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : इंसुलिन, डॉक्टर की सलाह से वंचित कर केजरीवाल को धीमी मौत की ओर धकेला जा रहा: AAP

 

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 16:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo