Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 07:17 IST

पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर, 21 राज्यों की 102 सीटों पर होगा मतदान

पहले चरण में कई दिग्गज भी चुनावी मैदान में हैं, इनमें 8 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Reported by: Deepak Gupta
Lok Sabha Election
पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर | Image:Republic
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे। 

पहले चरण में कई दिग्गज भी चुनावी मैदान में हैं, इनमें 8 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर

Advertisement

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी नागपुर से लगातार तीसरी बार जीत के इरादे से मैदान में है। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेण रिजीजू अरुणाचल पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा सर्बानंद सोनेवाल, संजीव बालियान, जीतेंद्र सिंह, अर्जुनराम मेघवाल, भूपेंद्र यादव, एल मुरुगन की किस्मत का फैसला भी पहले चरण में ही होगा।

2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक राज्यपाल चुनावी मैदान में

Advertisement

पहले चरण में दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल अपनी किस्मत आजमा कर देख रहे हैं। इसमें पहला नाम त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव का है और दूसरा नाम अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी है। इनके अलवा तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी समर शुरू हो चुका है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए 102 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 21 राज्यों में वोटिंग होने जा रही है।

Advertisement

अरुणाचल प्रदेश-2

  • अरुणाचल पश्चिम
  • अरुणाचल पूर्व

असम- 5

  • काजीरंगा
  • सोनितपुर
  • लखीमपुर
  • डिब्रूगढ़
  • जोरहाट

बिहार- 4

  • औरंगाबाद
  • गया
  • नवादा
  • जमुई

छत्तीसगढ़- 1

  • बस्तर

मध्य प्रदेश-6

  • सीधी
  • शाहडोल
  • जबलपुर
  • मंडला
  • बालाघाट
  • छिंदवाड़ा

महाराष्ट्र- 5

  • रामटेक
  • नागपुर
  • भंडारा-गोंदिया
  • गढ़चिरोली-चिमूर
  • चंद्रपुर

मणिपुर-2

  • आंतरिक मणिपुर
  • बाहरी मणिपुर

मेघालय- 2

  • शिलांग
  • तुरा

मिजोरम-1

  • मिजोरम

नागालैंड-1

  • नगालैंड

राजस्थान-12

  • गंगानगर
  • बीकानेर
  • चुरू
  • झुंझुनूं
  • सीकर
  • जयपुर ग्रामीण
  • जयपुर
  • अलवर
  • भरतपुर
  • करौली-धौलपुर
  • दौसा
  • नागौर


सिक्किम-1

  • सिक्किम

तमिलनाडु- 39

  • अराकोन्नम
  • अरानी
  • चेन्नई सेंट्रल
  • चेन्नई उत्तर
  • चेन्नई दक्षिण
  • चिदंबरम
  • कोयंबटूर
  • कुड्डालोर
  • धर्मपुरी
  • डिंडीगुल
  • इरोड
  • कल्लाकुरिची
  • कांचीपुरम
  • कन्याकुमारी
  • करूर
  • कृष्णागिरी
  • मदुरै
  • मइलादुथुरई
  • नागपट्टिनम
  • नमक्कल
  • नीलगिरी
  • पेरम्बलुर
  • पोलाची
  • रामनाथपुरम
  • सलेम
  • शिवगंगा
  • श्रीपेरुमबुदुर
  • तेनकासी
  • तंजावुर
  • थेनी
  • थुथुक्कुडी
  • तिरुचिरापल्ली
  • तिरुनेलवेली
  • तिरुपूर
  • तिरुवन्नामलाई
  • विलुप्पुरम
  • विरुधुनगर
  • तिरुवल्लुर
  • वेल्लोर

त्रिपुरा-1

  • त्रिपुरा पश्चिम

उत्तर प्रदेश- 8

  • सहारनपुर
  • कैराना
  • मुजफ्फरनगर
  • बिजनौर
  • नगीना
  • मुरादाबाद
  • रामपुर
  • पीलीभीत

उत्तराखंड-5

  • टेहरी गढ़वाल
  • गढ़वाल
  • अल्मोडा
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर
  • हरिद्वार

पश्चिम बंगाल-3

  • कूचबिहार
  • अलीपुरद्वार
  • जलपाईगुड़ी

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 1 सीट

  • अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

जम्मू और कश्मीर-1

  • उधमपुर

लक्षद्वीप-1

  • लक्षद्वीप

पुडुचेरी-1

  • पुदुचेरी
     

7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

  • पहला चरण-  19 अप्रैल, 102 सीट
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 89 सीट
  • तीसरा चरण- 7 मई, 94 सीट
  • चौथा चरण- 13  मई, 96 सीट
  • पांचवां चरण- 20 मई, 49 सीट
  • छठवां चरण-  25 मई, 57 सीट
  • सातवां चरण- 1 जून, 57 सीट 

इसे भी पढ़ें : UP में 8 तो बिहार में 4 सीटों पर वोटिंग... पहले चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर होगा मतदान?

Advertisement

Published April 18th, 2024 at 16:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo