Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 15:15 IST

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 32.26 प्रतिशत मतदान

बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख मतदाताओं में से औसतन 32.26 प्रतिशत ने शुक्रवार दोपहर एक बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Lok Sabha Elections 2024
लोकसभा चुनाव 2024 | Image:PTI
Advertisement

बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख मतदाताओं में से औसतन 32.26 प्रतिशत ने शुक्रवार दोपहर एक बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बिहार के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक औरंगाबाद में 33.99 प्रतिशत और गया में 30.40 प्रतिशत, नवादा में 27.24 प्रतिशत और जमुई लोकसभा क्षेत्र में 34.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Advertisement

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

इन चार सीटों पर 75 लाख से ज्यादा मतदाता 38 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

Advertisement

इन चार सीटों में से औरंगाबाद में 18 लाख से अधिक मतदाता हैं जहां नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं ।

नवादा में सबसे अधिक 20.06 लाख मतदाता हैं, जहां कुल आठ चुनावी उम्मीदवार मैदान में हैं। गया में 18.18 लाख मतदाता हैं, लेकिन सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार हैं ।

Advertisement

जमुई में 19.07 लाख मतदाता हैं और यहां सबसे कम सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 15:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo