Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 16:37 IST

'मोदी सरकार 80 करोड़ लोगों को दे रही राशन, तो PAK में 22 करोड़ भुखमरी के कगार पर', मेरठ में बोले CM

मेरठ में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, भारत 80 करोड़ लोगों को 4 वर्ष से फ्री में राशन दे रहा है और ये अगले 5 वर्ष तक जारी रहेगा।

Reported by: Rupam Kumari
CM Yogi
CM Yogi | Image:R Bharat
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी समर शुरू हो चुका है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए 102 सीटों पर मतदान होगा। एक और पहले चरण के लिए प्रचार-प्रसार का दौर थम चुका है तो दूसरी ओर बाकी के चरणों के लिए सभी दलों की ओर से ताबड़तोड़ रैलियां जारी है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में जनसभा को संबोधित किए।

सीएम योगी गुरुवार को ठाकुर बहुल गांव में मेरठ के सिसौली में BJP प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए वोट की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी विपक्ष पर गरजे तो मोदी के कार्यकाल में पिछले 10 सालों मे हुए विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि जिसके लिए देश पहले होगा वो BJP को ही वोट करेगा।

Advertisement

भारत में  80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है-CM योगी

मेरठ में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा,भारत 80 करोड़ लोगों को 4 वर्ष से फ्री में राशन दे रहा है और ये अगले 5 वर्ष तक जारी रहेगा। भारत की आबादी 140 करोड़ है और यहां पर 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है और पाकिस्तान की आबादी 22 करोड़ है लेकिन वहां पर लोग भूखे मर रहे हैं।

Advertisement

जेवर में एशिया का सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट 

वहीं, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा, "जेवर में एशिया का सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है।  रैपिड रेल की सुविधा हम देने जा रहे हैं, मेट्रो आ रही है। 80 करोड़ लोग देश में पिछले 4 साल से मुफ्त राशन की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। 60 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना की सुविधा प्राप्त हो रही है।

देश में आज हर तरफ मोदी लहर की गुंज है-योगी

गाजियाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए इतना काम किया कि पूरे देश में आज एक ही लहर गूंज रही है फिर एक बार मोदी की सरकार और अबकी बार 400 पार। ये अबकी बार मोदी की सरकार और 400 पार का जो नारा गूंज रहा है ये ऐसे ही नहीं गूंज रहा है इसके पीछे पिछले 10 वर्षों में हुआ परिवर्तन है।

Advertisement

अब प्रदेश में दंगा नहीं होता है-CM योगी

विपक्ष पर हमला बोलेते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में आए-दिन दंगे होते थे। रोज-रोज प्रदेश में कर्फ्यू लगता था। प्रदेश में महिला-व्यापारी कोई सुरक्षित नहीं थे। अब राज्य में विकास की बात होती है। मोदी जी कहते है 2047 तक विकसित भारत बनाना है। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश बनाना है।

सीएम योगी ने अयोध्या में रामलला की सूर्य तिलक की बात करते हुए कहा, कल सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्य तिलक हुआ। ये अद्धभुत क्षण कैसे आया है,ये किसी से छुपा नहीं है। यही वजह है कि पूरे देश के अंदर आज एक ही लहर है। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण एक ही लहर है। फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'राबड़ी देवी भी मां...', तेजस्वी की सभा में गाली पड़ने पर चिराग क्या बोले?
 

Advertisement

Published April 18th, 2024 at 18:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo