Advertisement

Updated May 10th, 2023 at 19:22 IST

Republic P-MARQ Exit Poll: कर्नाटक में भाजपा को नुकसान, किसकी बनेगी सरकार?

Republic P-MARQ के Exit Poll में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनती दिखाई दे रही है। 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत दर्ज करना जरूरी है।

Reported by: Nripendra Singh
Republic P-MARQ Exit Poll Karnataka
Republic P-MARQ Exit Poll Karnataka | Image:self
Advertisement

Republic P-MARQ Exit Poll: कर्नाटक में विधानसभा (Karnataka Assembly Election) के लिए वोटिंग बुधवार को पूरी हो गई। वोटरों ने 224 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद हो गई चुकी है। नतीजे 13 मई को आएंगे। उससे पहले रिपब्लिक P-MARQ का एग्जिट पोल सामने आ गया है।

Republic P-MARQ के Exit Poll में कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा बनती दिखाई दे रही है।  224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत दर्ज करना जरूरी है।

Republic P-MARQ के Exit Poll में भाजपा बहुमत से दूर नजर आरही है। भाजपा को 85 से 100 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस निकलकर आई है। कांग्रेस को 94 से 108 सीटें, जेडी(एस) को 24 से 32 सीटें और अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। Republic P-MARQ के Exit Poll में जेडीएस कर्नाटक में किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है।   

भाजपा को कांग्रेस से काम वोट भी मिले हैं। वोट प्रतिशत की बात की जाए तो राज्य में लगभग 40 प्रतिशत वोटरों ने कांग्रेस को वोट दिया है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 36 फीसद, जेडी(एस) को 17 फीसद और अन्य को 7 प्रतिशत ने वोट दिया है। 

यह भी पढ़ें: Karnataka Election: वित्तीय समस्याओं के चलते 20-25 सीटों पर JDS को झटका लग सकता है: कुमारस्वामी

Republic P-MARQ एग्जिट पोल

Republic P-MARQ के इन आंकड़ों में 3 प्रतिशत का अंतर देखने को मिल सकता है। ये आंकड़ें कर्नाटक के सभी जिलों से लिए गए थे। इसमें करीब 21 हजार से ज्यादा लोगों से सवाल पूछा गए थे। इस मुख्य रूप से रिसर्च के 3 टेक्नीक एरिया सर्वे, CATI और IDI का इस्तेमाल करते हुए यह सर्वे किया गया था। इस अनुमान के आधार पर हमने अनुमानित वोट शेयर से किसा पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, इसके लिए एक संभावित मॉडल का इस्तेमासल करते हैं। इस सर्वे में आयु समूह, धर्म, लिंग और जाति में राज्य और जिले की आबादी के अनुसार सर्वे के रिजल्ट को एडजस्ट किया गया है। 

सर्वे में जो प्रश्न पूछे गए थे, उन्हें आज के परिदृश्य में चुनाव और राजनीति के आधार पर तैयार किए गए थे। माना जा रहा है कि कर्नाटक के वोटरों ने इन्हीं मुद्दों के आधार पर अपना वोट कास्ट किया है।

यह भी पढ़ें: Karnataka Exit Poll 2023 Live: कर्नाटक रिपब्लिक सर्वे के मुताबिक त्रिशंकु सरकार

Advertisement

Published May 10th, 2023 at 19:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo