Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 16:56 IST

HD देवेगौड़ा ने की राहुल की खिंचाई, बोले- 'वही पार्टी इतने वादे कर सकती है, जो सत्ता में नहीं आएगी'

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘‘संपत्ति के पुन: बंटवारे संबंधी वादे’’ की आलोचना की।

Reported by: Digital Desk
hd deve gowda
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा | Image:PTI (File Photo)
Advertisement

HD Deve Gowda: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘‘संपत्ति के पुन: बंटवारे संबंधी वादे’’ की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि केवल कोई व्यावहारिक ज्ञान शून्य व्यक्ति ही ऐसी बात कर सकता है। जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख देवेगौड़ा (90) ने कांग्रेस के घोषणापत्र का उपहास उड़ाते हुए दावा किया कि केवल वही पार्टी इतने सारे वादे कर सकती है, जिसे यह भलीभांति पता होता है कि वह कभी सत्ता में नहीं आयेगी।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बहुत सारे वादे किये हैं। केवल वही पार्टी इतने वादे करेगी जिसे यह अच्छी तरह पता होता है कि वह कभी सत्ता में नहीं आयेगी।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किये गये वादों से संकेत मिलता है कि वह ‘‘किसी भी कीमत पर’’ सत्ता में आना चाहती है। देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी संपत्ति का सर्वेक्षण कर संपत्ति का बंटवारा करना चाहते हैं। क्या उन्हें लगता है कि वह एक जन नेता हैं?’’

Advertisement

पीवी नरसिंह राव और मनमोहन सिंह को किया याद

उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी. वी. नरसिंह राव और मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा, ‘‘वह एक क्रांति का सपना देख रहे हैं। संपत्तियों के पुन: बंटवारे की बात करके राहुल गांधी ने देश के इन दो पूर्व प्रधानमंत्रियों का अपमान किया है, जिन्होंने आर्थिक सुधार कर देश की संपत्तियों को बढ़ाया था।’’ देवेगौड़ा ने आरोप लगाया कि गांधी ने परोक्ष रूप से यह कहने का प्रयास किया कि इन दो पूर्व प्रधानमंत्रियों ने जो किया, वह गलत था।

Advertisement

देवेगौड़ा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

कांग्रेस के घोषणापत्र ‘न्याय पत्र’ से कुछ बिंदुओं का जिक्र करते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ‘‘केंद्र सरकार की 30 लाख नई नौकरियां देना चाहते हैं।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘केवल 40 लाख स्वीकृत नौकरियां हैं। वह रातोंरात 30 लाख से अधिक नौकरियों का सृजन कैसे कर सकते हैं? वह उन्हें कहां रोजगार देंगे?’’ देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘कोई व्यावहारिक ज्ञान शून्य व्यक्ति ही केवल इस तरह की बात कर सकता है। श्री (पी) चिदम्बरम घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष थे। क्या वह राहुल गांधी के इन अपरिपक्व आर्थिक विचारों से सहमत हैं?’’

Advertisement

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 16:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo