Advertisement
LIVE-BLOG

Updated April 24th, 2024 at 23:35 IST

Live: आपके एक वोट ने विदेशों में भारत का डंका बजा दिया, MP में बोले PM मोदी

Lok Sabha Election News Live Updates: लोकसभा चुनावों के बीच उत्तर प्रदेश में राजनीति का केंद्र बन चुका है। अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस ने सस्पेंस बनाया हुआ तो प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर्स ने नए संकेत दे दिए हैं। इधर, समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: File
11: 35 IST, April 24th 2024

यूपी के मंत्री और भाजपा के मैनपुरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार जयवीर सिंह ने कहा, "यहां कोई चुनौती नहीं है लोगों ने निर्णय ले लिया है कि इस बार कमल खिलेगा, भगवा लहराएगा।"

10: 14 IST, April 24th 2024

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, "कितनी दुर्भाग्य पूर्ण बात है कि अपने घोषणापत्र में ही कांग्रेस पार्टी और INDI गठबंधन ने लूटने तैयारी कर ली है। ये अलग-अलग बहाने ढूंढ रहे हैं। ये धन के पुनर्वितरण की बात करते हैं यानी भारतीयों का मेहनत से अर्जित किया पैसा, माताओं-बहनों के मेहनत से अर्जित किए आभूषण, इन सबको खोज कर बाकियों में वितरित करने की बात करते हैं। आपके मरने के बाद भी आपको लूटने की पूरी तैयारी कांग्रेस पार्टी ने कर रखी है। विरासत कर की बात कर रहे हैं। भाजपा का संकल्प पत्र है जो विकसित भारत का संकल्प पत्र  है।"


 

Advertisement
10: 12 IST, April 24th 2024

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना से उम्मीदवारों की सूची जारी की

 

8: 55 IST, April 24th 2024

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रोड शो किया। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद हैं। 

Advertisement
7: 46 IST, April 24th 2024

सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "...ये भारत है, अमेरिका नहीं है। यहां माता-पिता और दादा-दादी अपनी मेहनत की कमाई अपने बच्चों के लिए बचाकर रखते हैं। कांग्रेस उस संपत्ति को छीनकर बांटना चाहती है। भारत की संस्कृति, जीवन मूल्य अलग-अलग हैं, भारत की परंपराएं अलग हैं...ये कांग्रेस के खतरनाक इरादे हैं और इन्हीं इरादों ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया। देश की जनता इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी..."

7: 45 IST, April 24th 2024

पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

Advertisement
7: 43 IST, April 24th 2024

 तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर और एलडीएफ के लोकसभा उम्मीदवार पन्नियन रवींद्रन ने तिरुवनंतपुरम में रोड शो किया।

6: 00 IST, April 24th 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,ये जो काम हुआ है ये अभी टेलर है अभी तो मुझे देश और मध्य प्रदेश को बहुत आगे लेकर जाना है।

Advertisement
5: 56 IST, April 24th 2024

मध्य प्रदेश के बैतूल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,"आपके एक वोट ने विदेशों में भारत का डंका बजा दिया। आपके एक वोट ने सीमा पर से हमें आंख दिखाने वाले दुश्मन के होश ठिकाने लगा दिए। आपके एक वोट ने 500 साल के इंतजार के बाद रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया।"

5: 52 IST, April 24th 2024

मध्य प्रदेश के बैतूल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,ये आपका ही वोट है जिसने पिछले 10 वर्षों में देश को तेज विकास की गारंटी दी है। आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।

Advertisement
3: 44 IST, April 24th 2024

मध्य प्रदेश के सागर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।’

1: 58 IST, April 24th 2024

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की 'विरासत कर कानून' वाली टिप्पणी पर बीजेपी भड़की हुई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि ये विदेशी मानसिकता से प्रेरित हैं। जिनको भारत की विरासत से नफरत है, वो भारतीयों की विरासत पर गिद्ध दृष्टि डालकर बैठे हैं।

Advertisement
1: 18 IST, April 24th 2024

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी चाहे जितना स्पष्टीकरण दे दे, अंकल सैम (सैम पित्रोदा) ने कांग्रेस के सारे रहस्य खोल दिए हैं। वे कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार के सबसे विश्वसनीय व्यक्ति हैं। आज कांग्रेस का जो फॉर्मूला अंकल सैम ने बताया है उसमें वे कह रहे हैं कि अगर आप किसान हैं और आपने अपने बच्चों के लिए एक जमीन छोड़ी है तो आपके मरने पर कांग्रेस पार्टी उसमें से 55% छीनकर अपने वोट बैंक को दे देगी। मतलब कांग्रेस पार्टी जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी लूट करेगी।'

11: 38 IST, April 24th 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया है। बीजेपी ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था। कांग्रेस की टोली ने उस समय मुझ पर हमला बोल दिया था, बात का बवंडर बना दिया था। लेकिन मोदी लाल किले पर पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज अंबिकापुर क्षेत्र फिर वही आशीर्वाद दे रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार।

Advertisement
10: 51 IST, April 24th 2024

चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए डाले गए वोटों के साथ 100 फीसदी वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों का मिलान करने के निर्देश देने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 4 बिंदुओं पर चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है। 

10: 54 IST, April 24th 2024

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'कांग्रेस गरीब विरोधी पार्टी है, पिछड़ा विरोधी पार्टी है, आदिवासी विरोधी पार्टी है, महिला विरोधी पार्टी है। इस पार्टी के असली चरित्र को प्रधानमंत्री मोदी ने उजागर कर दिया है। इससे कांग्रेस बौखला गई है। पहले इनकी स्थिति 40 सांसद जीतने की भी नहीं थे, इन्होंने उससे भी नीचे आने का रास्ता स्वयं बनाने का काम किया है...80 फीसदी लोग प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में आ रहे हैं, 20 प्रतिशत में सपा-बसपा-कांग्रेस है।'

Advertisement
9: 19 IST, April 24th 2024

अमेठी और गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को अमेठी से चुनाव लड़ाने की मांग की गई है।

9: 21 IST, April 24th 2024

रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर्स को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'एक बात चिंता की है कि राहुल गांधी को कुछ पता हो या नहीं, लेकिन उनके जीजाजी को जगदीशपुर का पता है। जगदीशपुर के लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है। अगर उनके जीजाजी को जगदीशपुर पता है तो हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति को अब अपनी संपत्ति के कागजात छुपाने की जरूरत है।'

Advertisement
9: 24 IST, April 24th 2024

हिमाचल प्रदेश के मंत्री और मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 'निश्चित तौर पर हम हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीतेंगे। ये (भाजपा) जो मसले उठा रहे हैं वह जनता सुन-सुन कर थक चुकी है। वही मसले हर बार, वही ध्रुवीकरण की राजनीति... ये चीजें अब चलने वाली नहीं हैं। हम मजबूती से लड़ेंगे।'


 

9: 23 IST, April 24th 2024

मेरठ से बीजेपी के उम्मीदवार अरुण गोविल ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे हर तरफ से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। मेरे प्रति लोग बहुत सकारात्मक हैं, सभी लोगों में बहुत उत्साह है। विकास की कोई सीमा नहीं होती, कितना भी विकास किया जा सकता है। मेरठ में एयरपोर्ट, स्पोर्ट्स स्टेडियम, रिंग रोड, ट्रैफिक आदि के लिए मैं कुछ करना चाहूंगा।'

Advertisement
9: 48 IST, April 24th 2024

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। दूसरे चरण के लिए बुधवार शाम को प्रचार समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों की कुल 89 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 

9: 18 IST, April 24th 2024

सूत्रों के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं। कन्नौज के कैडर से बहुत दबाव अखिलेश यादव पर दिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष पहले ही सार्वजनिक ऐलान कर चुके थे कि अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 09:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo