Updated September 14th, 2020 at 22:27 IST

बिहार चुनाव : फडणवीस ने कहा NDA एकजुट, गठबंधन में शामिल हो सकते हैं और दल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बिहार BJP चुनाव प्रभारी ने कहा कि NDA एकजुट रहेगा और आगामी बिहार चुनाव को आराम से जीत जाएगा।

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement

बिहार चुनाव से पहले जदयू और लोजपा में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। तो वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बिहार BJP चुनाव प्रभारी ने कहा कि एनडीए एकजुट रहेगा और आगामी बिहार चुनाव को आराम से जीत जाएगा। 

कटिहार में मीडिया से बात करते हुए फणडवीस ने कहा कि 'गठबंधन के साझेदारों में सीट-बंटवारे के फार्मूले को सुचारू रूप से चलाने का भरोसा जताया गया। विधानसभा चुनाव से पहले अन्य दलों के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर संकेत दिया। कटिहार और बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व पर भरोसा किया।'

एलजेपी के एनडीए छोड़ने की संभावना पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, 'हम एकजुट रहेंगे। हम आसानी से सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर काम करेंगे। एनडीए के सभी साथी साथ रहेंगे। कोई भी बाहर नहीं जाएगा, कोई भी बाहर से एनडीए में शामिल हो सकता है।'

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि 'लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बहुत विश्वास है। उन्हें लगता है कि उनका भविष्य मोदी के हाथों में सुरक्षित है। दूसरी तरफ, नीतीश कुमार और सुशील मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए मुझे लगता है कि हम कटिहार और बिहार में आराम से जीतेंगे।'

बिहार विधानसभा पर एक नजर

बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में होने की उम्मीद है। 2015 चुनावों में महागठबंधन ने राजद, जद (यू) और कांग्रेस ने नीतीश के नेतृत्व में 243 सदस्यीय विधानसभा में 178 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया। दूसरी ओर, भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने केवल 58 निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता नितेश राणे ने दिशा के मंगेतर पर उठाए सवाल, कहा- ’रोहन के पास काफी सबूत हैं, उसे सामने आना चाहिए’

हालांकि, बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोपो को देखते नीतीश कुमार 26 जुलाई 2017 को अपने आप को महागठबंधन से अलग कर लिया। भाजपा ने अपने पूर्व सहयोगी को फिर से समर्थन दिया। जिसके बाद नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से शपथ ली।

Advertisement

Published September 14th, 2020 at 21:24 IST

Whatsapp logo