Updated March 24th, 2019 at 12:51 IST

BJP ने “विजय संकल्प सभा” से की 'मिशन 2019' की शुरुआत, 500 जगहों पर नेता, मंत्री और सांसद करेंगे रैलियां

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए ‘‘विजय संकल्प सभाओं’’ का आयोजन करेंगी।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए ‘‘विजय संकल्प सभाओं’’ का आयोजन करेंगी। पार्टी के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह 24 मार्च को आगरा के आगरा कॉलेज ग्राउंड पर तथा 26 मार्च को मुरादाबाद में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केन्द्रीय मंत्री व उ.प्र. के लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा सम्भल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे रायबरेली में कल 24 मार्च को विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

जबकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर और इटावा डॉ दिनेश शर्मा अंबेडकरनगर व बहराइच, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज गौतमबुद्धनगर स्मृति ईरानी कानपुर में कल 24 मार्च को विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विजय संकल्प सभाओं को केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री व पार्टी पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जनसभाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि पश्चिम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में कल 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सहारनपुर में, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती व भूपेन्द्र चैधरी कैराना व मुजफ्फरनगर, सम्भल में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मुख्तार अब्बास नकवी व सिद्धार्थनाथ सिंह रामपुर, शिव प्रताप शुक्ला बागपत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम नगीना लोकसभा क्षेत्र में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

जबकि 25 मार्च को प्रदेश के मंत्री धर्म सिंह सैनी व सुरेश राणा बिजनौर, अतुल गर्ग मेरठ में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 26 मार्च को मुरादाबाद, सुषमा स्वराज गाजियाबाद, मुख्तार अब्बास नकवी अमरोहा, हेमा मालिनी बुलन्दशहर सु0 में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि ब्रज क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में कल 24 मार्च को केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल बरेली व विनय कटियार मैनपुरी में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हेमा मालिनी 25 मार्च को मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 26 मार्च को केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फिरोजाबाद, संतोष गंगवार और कृष्णाराज शाहजहांपुर, सरदार आर.पी. सिंह व धर्मपाल सिंह आवंला व सरदार आर.पी. सिंह और सुरेश खन्ना पीलीभीत, प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदांयू, एसपी सिंह बघेल व सिद्धार्थनाथ सिंह एटा और श्रीकांत शर्मा फतेहपुर सिकरी सु0, ओ.पी. धनगड़ व सुरेश राणा अलीगढ़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम व चैधरी लक्ष्मीनारायण हाथरस सु0 में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अवध क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में कल 24 मार्च को गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय रायबरेली, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी और डा0 दिनेश शर्मा अम्बेडकरनगर और बहराइच में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 26 मार्च को कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा हरदोई सु0 व मिश्रिख सु0, मनोज तिवारी उन्नाव, लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया धौरहरा, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, सीतापुर, सतपाल महराज और प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर मोहनलालगंज सु0 और सतपाल महराज व प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर बाराबंकी, रमापति शास्त्री श्रावस्ती, शिव प्रताप शुक्ला फैजाबाद, प्रेम शुक्ला कैसरगंज व गोण्डा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि कानपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में कल 24 मार्च को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया कानपुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इटावा सु0 में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। 25 मार्च को लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी नरोत्तम मिश्रा व स्वतंत्र देव सिंह फतेहपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।  

जबकि 26 मार्च उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व डा0 दिनेश शर्मा कन्नौज, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक अकबरपुर, सत्यदेव पचैरी जालौन सु0, सतीश महाना फर्रूखाबाद, नंद गोपाल नंदी बांदा, अर्चना पाण्डेय हमीरपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में 24 मार्च को कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही बांसगांव, जय प्रताप सिंह कुशीनगर, उपेन्द्र तिवारी महराजगंज, अनुराग ठाकुर डुमरियागंज, सकलदीप राजभर लालगंज सु0 में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही सलेमपुर, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा घोसी, जय प्रकाश निषाद बलिया, दारा सिंह चैहान आजमगढ़, रीता बहुगुणा जोशी संतकबीर नगर, विनय कटियार बस्ती और जय प्रताप सिंह देवरिया में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में 24 मार्च को केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर, डा0 नीलकण्ड तिवारी मिर्जापुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल, वाराणसी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय चन्दौली व मछली शहर में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर में, डा0 दिनेश शर्मा अमेठी में, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जौनपुर, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कौशाम्बी, राजेन्द्र सिंह मोती सिंह सुल्तानपुर, राकेश सिन्हा प्रयागराज, पंकज सिंह प्रतापगढ़, श्रीमती दर्शना सिह रार्बटसगंज लोकसभा क्षेत्र में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

Advertisement

Published March 24th, 2019 at 12:43 IST

Whatsapp logo