Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 12:16 IST

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन पूजा के दौरान जरूर करें ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Shukrawar Ke Upay: अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहे तो आपको इसके लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।

Reported by: Kajal .
Shukrawar Ke Upay
शुक्रवार को करें ये उपाय | Image:shutterstock
Advertisement

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा किए जाने का विधान है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन सच्चे मन से मां लक्ष्मी की आराधना करने पर मां अपना आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर बनाएं रखती हैं।

ऐसे में अगर आप माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन मां की पूजा करते समय कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए। इन उपायों को करने से आपकी आर्थिक स्थिति तो मजबूत होगी ही साथ ही आपके घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप कौन से उपाय कर सकते हैं।

Advertisement

शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay)

  • मां लक्ष्मी की पूजा करते समय लाल या पीले रंग के वस्त्र जरूर पहनें। लाल रंग माता को अति प्रिय है, इसलिए माता इससे प्रसन्न हो सकती हैं।
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान माता को घर की बनाई मिठाई का ही भोग लगाएं।
  • मां लक्ष्मी दूध से बनी मिठाई का भोग अवश्य लगाएं। अगर आप दूध से बनी मिठाई का भोग माता को अर्पित करते हैं तो मां आपसे प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगी।
  • धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें चावल जरूर अर्पित करें। दरअसल, मां लक्ष्मी को चावल बेहद प्रिय है। ऐसे में अगर आप पूजा में उन्हें चावल भेंट करते हैं तो इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होने के साथ-साथ धन में वृद्धि भी होती है।
  • पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को कमल का फूल भी अर्पित करें। इससे मां भक्त से जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं और उस पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखती हैं।
  • मां लक्ष्मी की पूजा के बाद तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करें। दरअसल, माना जाता है कि तुलसी के पौधे पर मां लक्ष्मी वास करती हैं। ऐसे में अगर आप तुलसी के पौधे की पूजा करेंगे तो इससे देवी आपको सुख-समृद्धि प्राप्ति का आशीर्वाद देंगी। 

ये भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत पारण का समय

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published April 19th, 2024 at 07:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo