Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 22:06 IST

भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने ओडिशा के बालासोर में आज मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर भी एक मिसाइल का सफल टेस्ट हुआ।

India successfully tests medium range ballistic missile
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:PIB
Advertisement

Defence Ministry: भारत ने मंगलवार को ओडिशा के बालासोर में सामरिक बल कमान के तहत मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण ने नई प्रौद्योगिकियों के साथ मिसाइल की अभियानगत क्षमता को साबित किया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा-

Advertisement

23 अप्रैल को सामरिक बल कमान के तहत मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण ने कमान की अभियानगत क्षमता को साबित किया है और नयी प्रौद्योगिकियों को मान्य बनाया है।

ये पता चला है कि यह मिसाइल 'अग्नि' श्रेणी की हथियार प्रणालियों से संबंधित नहीं है। बता दें कि भारत ने इसके अलावा आज अंडमान-निकोबार आइलैंड पर 250 किमी की मारक क्षमता वाली नई बैलिस्टिक मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया। 

Advertisement

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारतीय वायु सेना द्वारा परीक्षण की गई मिसाइल इजरायली मूल की क्रिस्टल भूलभुलैया 2 हवा से लॉन्च की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे ROCKS के नाम से भी जाना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ने से इनकार, अब पवन सिंह ने 2 करोड़ की लैंड रोवर से दिखाया ट्रेलर

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 23rd, 2024 at 22:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo