Updated August 11th, 2023 at 22:31 IST

पुणे ISIS मॉड्यूल मामले में छठी गिरफ्तारी, युवाओं को भड़काना, कट्टरता को बढ़ावा देने का आरोप

महाराष्ट्र के पुणे में ISIS मामड्यूल मामले NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। IED के निर्माण में एनआईए ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Reported by: Kanak Kumari
NIA Action In Pune ISIS Module | Image:self
Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे में ISIS मामड्यूल मामले NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। IED के निर्माण में एनआईए ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुणे के ही एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया था।

खबर में आगे पढ़ें:

  • पुणे ISIS मॉड्यूल मामले में NIA को मिली सफलता
  • मामले में NIA ने की छठी गिरफ्तारी
  • आतंकी गतिविधियों में जुड़े होने का मामला

NIA ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसका नाम शमील साकिब नाचन है और उसके पिता का नाम साकिब नाचन है। आरोपी ठाणे में रहने वाला है औफ उसे आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के निर्माण, ट्रेनिंग और परीक्षण में शामिल पाया गया।

पुणे के डॉक्टर की भी हुई गिरफ्तारी

मामले में अबतक 6 गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले 30 जुलाई के आसपास पुणे के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। आतंकवाद विरोधी संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी की पहचान 43 वर्षीय अदनान अली सरकार के तौर पर हुई है और वह 28 जून को दर्ज किए गए मामले में गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपी है।

मामले में पहले तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

इस मामले में पहले जिन्हें गिरफ्तार किया गया उसमें पहले आरोपी का नाम जुबैर नूर मोहम्मद दूसरे का नाम तबिश नासीर सिद्दकी, तीसरे का शरजील शेख और चौथे का नाम जुल्फीकर अली बरोदावाला है।

अधिकारी ने कहा कि सरकार को पुणे के कोंधवा इलाके में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने गिरफ्तारी को ISIS महाराष्ट्र मॉड्यूल मामले में ‘बड़ी सफलता’ बताया है।

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया (ISIS) से संबंधित दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी सामग्री मिली है। इस सामग्री से आरोपी के ISIS के साथ संबंध और संवेदनशील युवाओं को भड़काकर और उन्हें भर्ती कर संगठन के हिंसक एजेंडे को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका से जुड़ी है।

इसे भी पढ़ें: अब महिलाओं के प्राइवेट फोटो और वीडियो वायरल करने वालों की खैर नहीं! IPC में हो रहा बड़ा बदलाव

NIA के अनुसार इन पांचों आरोपियों ने आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश रची थी। उनके ऊपर ये भी आरोप है कि 'महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल' के माध्यम से सरकार, देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। इतना ही नहीं इन्होंने भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश भी रची थी।

Advertisement

Published August 11th, 2023 at 22:30 IST

Whatsapp logo