Updated July 27th, 2023 at 23:50 IST

दिल्ली पुलिस ने मुहर्रम से पहले यातायात परामर्श जारी किया

परामर्श में कहा गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली बसों को भी आराम बाग पर रोक दिया जाएगा। शहर में मुहर्रम का जुलूस शुक्रवार और शनिवार को निकाला जाएगा।

Muharram Picture Pic Credit: ANi/PTI/Social Media | Image:self
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने मुहर्रम के मौके पर शहर भर में निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एक यातायात परामर्श जारी किया। परामर्श के मुताबिक, शहर में मुहर्रम का जुलूस शुक्रवार और शनिवार को निकाला जाएगा।

खबर में आगे पढ़ें...

  • वाहनों के आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाएगा 
  • बसों को आराम बाग पर रोका जाएगा 

जुलूस शुक्रवार और शनिवार को निकाला जाएगा 

परामर्श के मुताबिक, ताजिया जुलूस शुक्रवार रात करीब नौ बजे छत्ता शहजाद, कलां महल से निकाला जाएगा और कामरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार और हौज काजी से होकर गुजरेगा। इसके मुताबिक, जुलूस को फिर उसी रास्ते से वापस ले जाया जाएगा।

परामर्श के मुताबिक, ताजिया जुलूस पूर्वी, उत्तरपूर्वी, शहादरा, उत्तरपश्चिम (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी), दक्षिणपूर्वी (निजामुद्दीन), दक्षिण और पश्चिम जिलों में निकाले जाएंगे और ये अपने-अपने जिलों की स्थानीय करबलाओं पर जाकर समाप्त होंगे।

बसों को आराम बाग पर रोक दिया जाएगा

परामर्श के मुताबिक, देशबंधु गुप्ता रोड पर आने वाली और अजमेरी गेट तथा उससे आगे जाने वाली बसों को आराम बाग पर रोक दिया जाएगा और ये बसें चित्रगुप्त रोड पहाड़गंज के रास्ते वापस जाएंगी।

परामर्श में कहा गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली बसों को भी आराम बाग पर रोक दिया जाएगा। वहीं कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय की ओर जाने वाली बसें रानी झांसी रोड मंदिर मार्ग-पार्क स्ट्रीट से होती हुई उड़ान मार्ग पर समाप्त होंगी और काली बाड़ी मार्ग से वापस आएंगी।

रात 9:30 बजे तक वाहनों के आवाजाही को नियंत्रित रखा जाएगा

परामर्श के मुताबिक, यातायात के सुचारू प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जामा मस्जिद रोड/चावड़ी, आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग, नई सड़क, पंचकुइयां रोड, आउटर कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, रफी मार्ग, तुगलक रोड, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, जनपथ, लोधी रोड, जोर बाग सड़क पर दोपहर 12 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

परामर्श में कहा गया कि जुलूस वाले मार्गों के साथ-साथ उसके आस-पास की सड़कों पर यातायात धीमा रहने की संभावना है। यात्रियों को इन मार्गों पर नहीं जाने की सलाह दी जाती है। निर्बाध यात्रा के यात्रियों को विशेष रूप से प्रभावित मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: Kanjhawala Case: अंजलि के चारों आरोपियों पर लगी धारा 302, अब चलेगा हत्या का मुकदमा

 

Advertisement

Published July 27th, 2023 at 23:50 IST

Whatsapp logo