Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 17:09 IST

सिर्फ टॉस करने आ जाओ माही... CSK फैंस को अचानक क्या हुआ? करने लगे ये डिमांड, वजह ही कुछ ऐसी है

PBKS के खिलाफ CSK टॉस हार गई। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस पूर्व कप्तान एमएस धोनी से एक स्पेशल रिक्वेस्ट कर रहे हैं धोनी प्लीज एक बार बस टॉस करने आ जाओ।

Reported by: Shubhamvada Pandey
MS Dhoni
MS Dhoni | Image:Social Media
Advertisement

IPL 2024: आईपीएल 2024 शुरु होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को एक बड़ा झटका लगा और वो झटका एमएस धोनी की कप्तानी छोड़ने का था। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज को सौंप दी क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि ये माही का आखिरी सीजन हो।

आईपीएल 2024 में आज यानी 5 मई, 2024 को चेन्नई सुपर किंग्स सीजन का अपना 11वां मुकाबला खेल रही है। इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस पूर्व कप्तान एमएस धोनी से एक स्पेशल रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि धोनी प्लीज एक बार बस टॉस करने आ जाओ। आखिर क्यों हैं चेन्नई के फैंस की ये स्पेशल डिमांड?

Advertisement

चेन्नई के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड 

दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि आीपीएल 2024 में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायरवाड़ 11 मुकाबलों में से 10 मुकाबलों में टॉस हार चुकें हैं। जबकि धोनी की कप्तानी में ऐसा नही होता था। इस मामले में ऋतुराज गायकवाड़ बस राजस्थान की टीम से पीछे रह गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 2022 सीजन में शुरुआती 11 मुकाबलों में 10 टॉस हारे थे। ठीक यही हाल मौजूदा सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का है।

Advertisement

सीएसके ने 2024 में शुरुआती 11 मैचों में से 10 मैचो में टॉस गंवा दिया। वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस जिसने 2011 में शुरुआती 11 मैचो में से 9 मैच में टॉस गंवा दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने 2013 में शुरुआती 11 मैचों में से 9 मैच में टॉस गंवा दिया था। सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2012 सीजन के दौरान 12 टॉस हारे थे, लेकिन फिर भी टीम फाइनल में पहुंची थी।

Ruturaj Gaikwad Toss : BCCI 

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला 

आईपीएल 2024 में 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है। गायकवाड़ को टॉस हारने का कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया। गायकवाड़ ने कहा कि हमने अब तक पांच मैच जीते हैं, जो एक सकारात्मक बात है।

यह भी पढ़ें- थोड़ा बहुत मैं भी खेला हूं...विराट पर गवास्‍कर ने जमकर निकाली भड़ास; इस स्‍पोर्टस चैनल को भी लताड़ा - Republic Bharat

Advertisement

 

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 17:09 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo