Updated May 5th, 2024 at 18:56 IST
CSK Vs PBSK: धोनी को आउट कर हर्षल पटेल ने नहीं मनाया जश्न, फिर ये बात कह जीत लिया फैंस का दिल
PBKS के खिलाफ मुकाबले में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का पारी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन धोनी क्रीज पर आए और आते ही पवेलियन रवाना हो गए।
- स्पोर्ट्स
- 2 मिनट रीड
Advertisement
CSK vs PBKS: आईपीएल 2024 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हारने के बाद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का पारी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन धोनी क्रीज पर आए और आते ही पवेलियन रवाना हो गए। पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने धोनी को क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, इसके बाद से हर्षल पटेल ने जीत का जश्न नही मनाया। क्या है इसके पीछे की वजह, आइए जानते हैं-
Advertisement
हर्षल पटेल ने धोनी को किया आउट
हर्षल ने महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लेने के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाया। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मैच के बाद कहा,” मेरे पास महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बहुत रिस्पेक्ट है। इसलिए मैंने उनका विकेट लेने के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाया। यहां खेलने का सबसे फायदा यह हुआ कि गेंद यहां पर रिवर्स कर रही है। मेरे पहले ओवर में गेंद रिवर्स कर रही थी। स्लो गेंद करना यहां पर सही साबित हो रहा था। कई बल्लेबाज इसे पिक नहीं कर पा रहे थे।”
Advertisement
धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 1 गेंद पर 0 रन यानी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। थाला का विकेट गिरने के बाद से फैंस काफी निराश हो गए। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने 3 विकेट चटकाए। हर्षल पटेल ने 4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर डेरिल मिचेल, एमएस धोनी और शार्दुल छाकुर का विकेट झटके। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। उन्होंने 26 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंद में 32 रन और डेरिल मिचेल ने 19 गेंद में 30 रन की पारी खेली। रहाणे नौ रन, मोईन अली 17 रन, मिचेल सैंटनर 11 रन, शार्दुल ठाकुर 17 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में बनाया बड़ा कीर्तिमान, 29 रन बनाते ही तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड - Republic Bharat
Advertisement
Published May 5th, 2024 at 18:56 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।