Updated May 8th, 2024 at 11:54 IST
जिम में जबरदस्ती, महिला को अकेला देख ट्रेनर की बिगड़ी नीयत; फिर जो हुआ VIDEO में देखिए
बंगाल के राणाघाट जिले की एक जिम से ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो डरा देना वाला है। जिम में एक महिला के साथ ट्रेनर ने कुछ ऐसा किया कि जिसने भी देखा सहम उठा।
- देश
- 3 मिनट रीड
Advertisement
पश्चिम बंगाल के राणाघाट जिले की एक जिम से ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो डरा देना वाला है। जिम में एक महिला के साथ ट्रेनर ने कुछ ऐसा किया कि जिसने भी देखा सहम उठा। घटना का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद महिला काफी डरी हुई और सदमे में हैं।
राणाघट के जिम में एक महिला को अकेला देखकर ट्रेनर की नीयत बिगड़ गई। पहले तो महिला के साथ बातचीत करता नजर आई फिर अचानक वो महिला के साथ बदतमीजी करने लगता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ट्रेनर पहले महिला के साथ कुछ रजामंदी के साथ गलत करना चाह रहा था मगर जब महिला ने मना कर दिया तो वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। ट्रेनर महिला को बुरी तरह मारता पीटता है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जिम में महिला एक्सरसाइज कर रही है। ट्रेनर इदरीश जमाल पहले महिला के साथ मारपीट करता है। महिला उसके चंगुल से भागने की कोशिश भी करती है। मगर ट्रेनर उसका हाथ पकड़ लेता और जमीन पर गिरा देता है। जमीन पर गिराकर उसे बुरी तरह पिटता है। महिला को जबरन फर्श पर खींचता है। उसे घसीटकर उसके चेहरे और पेट पर लात घूंसों की बरसात कर देता है। फिर वह महिला के ऊपर चढ़कर बैठ जाता है।
Advertisement
रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
वीडियो रोंगटे खड़े कर देना वाला है। पूरे वायरल वीडियो में महिला मदद की गुहार लगा रही है। मदद के लिए चिल्लाती महिला का ट्रेनर मुंह बंद करने की कोशिश करता है। फिर वह महिला के ऊपर चढ़कर उसे जबरन किस करने की कोशिश करता है। उसके शरीर को गलत तरीके से छूता है। पूरी घटना और आरोपी की सारी करतूत जिम में लगे CCTV में कैद हुई है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने शेयर किया है।
Advertisement
ट्रेनर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
रूची कोकचा नाम की यूजर ने वीडियो शेयर कर प्रशासन और सरकार पर हमला बोला है। महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए यूजर ने लिखा है, कब तक सार्वजनिक स्थान वास्तव में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकेंगे? ऐसी घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए और भविष्य के लिए एक उदाहरण स्थापित किया जाना चाहिए। इस ट्रेनर और जिम के खिलाफ कार्रवाई करें।
जिम ट्रेनर हुआ गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और आरोपी ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला से भी संपर्क किया गया और फिलहाल वह सुरक्षित है। पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे और जिम के मालिक से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पत्नी को नशा देकर गैरमर्दों को परोसता था पति, देवर-ससुर ने भी किया रेप; कंपा देगी दरिंदगी की कहानी
Advertisement
Advertisement
Published May 8th, 2024 at 11:42 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।