Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 13:00 IST

'राहुल ने तो बहन प्रियंका तक का हक छीन लिया फिर वो...', CM मोहन यादव का कांग्रेस नेता पर तंज

CM मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करना अपनी बहन प्रियंका का अधिकार छीनने जैसा है।

Reported by: Rupam Kumari
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav | Image:Ani
Advertisement

लोकसभा चुनाव का रण जारी है। तीसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।  जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख सामने आ रही है सियासी पारा भी चढ़ते जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के फैसले पर तंज कसा है।

CM मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करना अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और उनके पति के अधिकार छीनने जैसा है। गुना लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने राहुल पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement

मोहन यादव ने राहुल पर कसा तंज

राहुल के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले और रायबरेली सीट पर नामांकन दाखिल करने को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल हार के डर से अमेठी से भाग गए। हार के डर से ही अमेठी से केरल वायनाड भाग गए। आगे केरल में समुद्र है वरना पता नहीं कि राहुल कहां गए होते।

Advertisement

मोहन यादव कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने आगे कहा, राहुल ने कहा था कि वो अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और उनकी बहन रायबरेली से लड़ेंगी। राहुल के जीजा ने पूरे उत्तर प्रदेश में पोस्टर लगवाएं हैं कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। ये को अपने जीजा के भी नहीं हुए। कांग्रेस नेता ने तो अपनी बहन का अधिकार छीनकर रायबरेली में नामांकन दाखिल कर दिया।

Advertisement

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार अंतिम वक्त में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रायबरेली और अमेठी से अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। राहुल गांधी अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते आए हैं मगर इस बार यहां बड़ा बदलाव देखने को मिला। पार्टी ने राहुल की जगह किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। जबकि राहुल रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। तो पार्टी ने यह भी साफ कर दिया कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Advertisement

अमेठी से इस बार भी बीजेपी ने स्मृति ईरानी पर ही भरोसा जताई है। स्मृति ईरानी 2014 में चुनाव हार गई थी। मगर 2019 में बड़ा परिवर्तन करते हुए राहुल को मात दे दी थी। जबकि रायबरेली से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। 2019 में दिनेश चुनाव हार गए औऱ सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी। 

यह भी पढ़ें: 'खतरनाक और भ्रामक विचारों से देश को...',अमित मालवीय का राहुल पर तंज
 

Advertisement

 

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 13:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo