Advertisement

Updated November 23rd, 2020 at 13:36 IST

‘नेशनल क्रश’ बनी साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, गूगल रिजल्ट पर यूं दिया रिएक्शन

रश्मिका मंदाना को गूगल ने ‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया’ घोषित किया है जिसके बाद, फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर जमकर पोस्ट कर रहे हैं। 

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को ना केवल कम समय में लोकप्रियता पाने के लिए, बल्कि अपने खूबसूरत लुक्स के लिए भी जाना जाता है। और अब उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। रश्मिका को गूगल ने ‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया’ घोषित किया है। ये टैग मिलने के बाद, एक्ट्रेस के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर जमकर पोस्ट कर रहे हैं। 

वैसे तो गूगल ने इसे लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रश्मिका मंदाना की 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' घोषित किए जाने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। इसका कारण है कि जब कोई व्यक्ति 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' टाइप करता है, तो गूगल पर अपने आप सबसे पहले रश्मिका का नाम आ जाता है।

24 वर्षीय एक्ट्रेस के फैंस ये देखकर बहुत खुश हो गए हैं और उन्हें लेकर बहुत से मीम्स शेयर कर रहे हैं। कोई उनके ‘क्यूट लुक्स’ की तारीफ करता है तो कोई गर्व से कहता है कि ‘उनके कोई हेटर्स नहीं हैं’।

जैसे ही सोशल मीडिया पर #NationalCrushRashmika ट्रेंड करने लगा, तो एक्ट्रेस ने भी तुरंत जवाब दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- “वाह, मेरे लोग लीजेंडरी हैं। वो कितने क्यूट हैं, है ना? उनके पास मेरा दिल है।”

रश्मिका मंदाना की फिल्में

रश्मिका मंदाना ने 2016 में कन्नड़ की रोमांटिक कॉमेडी ‘किरिक पार्टी’ के साथ शोहरत हासिल की थी। उन्होंने तब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा के साथ दो फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को काफी बढ़ा दिया। पहली ‘गीता गोविंदम’ थी जो 2018 में रिलीज हुई थी और दूसरी थी ‘डियर कॉमरेड’ जो 2019 में पर्दे पर आई।

इस साल, उन्होंने दो फिल्मों में अभिनय किया। रश्मिका ने पहले महेश बाबू के साथ ‘सारितेरु नीकेवरु’ में काम किया और फिर ‘भीष्म’ में नितिन के साथ नजर आई थीं।अब वह कई दिलचस्प फिल्मों में दिखने वाली हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा’ और ध्रुव सरजा अभिनीत कन्नड़ फिल्म ‘पोगरू’ शामिल है। वह ‘सुल्तान’ के साथ अपने तमिल करियर की शुरुआत भी कर रही हैं जिसमें वह करथी के साथ काम कर रही हैं। फिल्म के 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है।

रश्मिका मंदाना को अपने चार साल के करियर में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिसमें आईफा उत्सवम, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार, दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (एसआईआईएमए) शामिल हैं। 10.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः नेटफ्लिक्स सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, MP के गृह मंत्री ने बुलाई बैठक

Advertisement

Published November 23rd, 2020 at 13:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo