Advertisement
LIVE-BLOG

Updated May 4th, 2024 at 23:42 IST

आचार्य प्रमोद ने किया बड़ा दावा- 4 जून के बाद दो धड़ों में बंट जाएगी कांग्रेस

Lok Sabha Election News Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड के बाद अब रायबरेली से मैदान में ताल ठोक दी है। हालांकि अमेठी सीट छोड़ने पर राहुल गांधी विरोधियों के निशाने पर आ चुके हैं। इधर, स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर आगरा में रैली के दौरान जूते फेंके गए हैं। इधर, तीसरे चरण में होने वाले चुनाव का प्रचार आखिरी दौर में पहुंच चुका है। 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
 Acharya Pramod Krishnam
आचार्य प्रमोद कृष्णम | Image: video grab
11: 41 IST, May 4th 2024

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में रोड शो किया। उन्होंने कहा, "यह जनता का आशीर्वाद है जो आज सड़कों पर बरसा... यह सब अकल्पनीय, अद्भुत है। मैं कितना सौभाग्यशाली हूं कि मुझे जनता का इतना प्यार मिलता है। मैं अभिभूत हूं... मैं जब तक जीऊंगा जनता की सेवा करूंगा..."

11: 40 IST, May 4th 2024

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "लोकसभा चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे, हर जगह बहुत अच्छा माहौल है।"

Advertisement
11: 40 IST, May 4th 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...जो कांग्रेस पार्टी को गाली देते थे उसे भी अपने परिवार को बचाने के लिए उन्होंने गले लगा लिया। इनका(कांग्रेस) है, इनका देश के लोगों के लिए कोई एजेंडा नहीं है। इनका बस एक ही एजेंडा है कि कैसे परिवार को बचाया जाए, कैसे भ्रष्टाचारियों को बचाया जाए..."


 

8: 48 IST, May 4th 2024

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने रमेश नगर में रोड शो किया। उन्होंने कहा, "आज जनसंपर्क यात्रा के लिए हम लोग रमेश नगर आए हैं। यहां जनता का इतना आशीर्वाद मिल रहा है, यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की लोकप्रियता का असर है। उनके विकसित भारत के संकल्प को जनता सिद्धि तक लेकर जाएगी..."

Advertisement
8: 46 IST, May 4th 2024

TMC द्वारा संदेशखाली घटना को 'साजिश' बताते हुए जारी किए गए वीडियो पर बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "हम इस पूरे मामले को लेकर काफी दूर जाएंगे। यह वीडियो ग़लत इरादे से बनाई गई है। सीबीआई निदेशक के पास मेल के माध्यम से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी शिकायत की जाएगी।"

8: 45 IST, May 4th 2024

केंद्रीय मंत्री और BJP उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कांदिवली में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं मुंबई में पैदा हुआ और मुंबई में जीवन बिताया, मुझे लगता है राहुल गांधी पहले बताएं कि वे वायनाड के हैं या रायबरेली के हैं? वे सीट ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहे हैं कि संसद पहुंच सकें... वे कहां के हैं, क्या उनकी जन्मभूमि है, क्या कर्मभूमि है... क्योंकि आज जो स्थिति दिख रही है वे कहीं से भी खड़े हो जाएं तो उनके प्रतिस्पर्धा में जो भी रहेगा वह दोगुने अंतर से जितेगा।"

Advertisement
7: 29 IST, May 4th 2024

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। 

7: 28 IST, May 4th 2024

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। पूर्व कांग्रेस नेता ने आज ही बीजेपी ज्वॉइन की है। लवली के साथ इस दौरान राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक भी शामिल थे। 

 

 

Advertisement
7: 26 IST, May 4th 2024

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कहा, "नेताओं के दो लोकसभा क्षेत्रों से लड़ने के बहुत सारे उदाहरण हैं। हम भी दो लोकसभा से लड़ चुके हैं, नेताजी भी दो लोकसभा से लड़ चुके है, प्रधानमंत्री भी दो लोकसभा से लड़ चुके हैं। रिकोर्ड मतों से राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली में जीतेंगे।"

4: 28 IST, May 4th 2024

कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।

Advertisement
4: 27 IST, May 4th 2024

भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "...हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं... मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।"

4: 26 IST, May 4th 2024

पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement
2: 49 IST, May 4th 2024

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर सवालों की बौछार की है। अनुराग ठाकुर का कहना है- 'दो बड़े सवाल खड़े होते हैं कि जो पूरी यात्रा में डरो मत का नारा लगाते थे वो अपनी कर्मभूमि से डरकर क्यों चले गए थे? क्यों अमेठी से वायनाड चले गए थे? एक और सवाल खड़ा होता है कि क्या वायनाड उनकी कर्मभूमि कभी नहीं रही? अब उन्हें हार का डर सता रहा है तो वापस रायबरेली आए हैं। यहां भी हार ही होने वाली है। अब लोग बोलेंगे भागिए मत राहुल जी।'


 

2: 48 IST, May 4th 2024

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को टिकट ना मिलने पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कहते हैं- 'राहुल गांधी की जो पलायन वाली नीति है, जिस तरह से उन्होंने अमेठी को छोड़ा है, उसके बाद पूरे देश के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया है। प्रियंका गांधी के चुनाव ना लड़ने से धीरे-धीरे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक ज्वालामुखी धधक रहा है जो 4 जून के बाद फटेगा। देश की आजादी के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन होना सुनिश्चित है। 4 जून के बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंट जाएगी। एक धड़ा होगा राहुल गांधी का और एक धड़ा होगा प्रियंका गांधी का।'

Advertisement
2: 46 IST, May 4th 2024

दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी ने इस सीट से प्रवीण खंडेलवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

11: 50 IST, May 4th 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'एक वो स्थिति थी जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जा जाकर रोती थी। वो वक्त चला गया जब हम दुनिया में जाकर रोते रहे। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया में जा जाकर रो रहा है। 'बचाव-बचाव' चिल्ला रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के इस शहजादे (राहुल गांधी) को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं, लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।'

Advertisement
11: 48 IST, May 4th 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश सिंह ने कहा, 'क्या सही में राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली जीतना चाहते हैं? मुझे नहीं लगता कि वे (राहुल गांधी) अमेठी जीतना चाहते हैं। वे अमेठी छोड़कर भाग आए हैं। वहां पर बीजेपी नेता स्मृति ईरानी हैं जिन्होंने परिवार की तरह अमेठी को सजाया है, संवारा है, इज्जत दी है, प्यार दिया है। अमेठी और रायबरेली में जनता के बीच एक रस्सा होता था। जब ये लोग (गांधी परिवार) आते थे तो ये रस्सा बांध दिया जाता था। इस तरफ जनता होती थी और बीच में हाथ हिलाते हुए गांधी परिवार के लोग होते थे। आज अमेठी-रायबरेली में प्यार मिल रहा है। लोग इस प्यार का सदियों से इंतजार कर रहे थे।'


 

11: 07 IST, May 4th 2024

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के साथ बड़ा खेल हो गया है। पुरी सीट पर 25 मई को चुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई है। हालांकि उसके पहले ही पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है। सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस को अपना टिकट भी लौटा दिया है। सुचारिता मोहंती ने केसी वेणुगोपाल को लिखी चिट्ठी में कहा कि पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं मिले।

Advertisement
10: 24 IST, May 4th 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए तूफानी दौरा करने जा रहे हैं। पीएम मोदी 3 राज्यों झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

जनसभा 1
समय: सुबह 11  बजे 
स्थान:पलामू, झारखंड

जनसभा 2
समय:दोपहर 12.45 बजे 
स्थान: लोहरदगा, झारखंड

जनसभा 3
समय:दोपहर 3.30 बजे 
स्थान: दरभंगा, बिहार

रोड शो
समय: शाम 6.15 बजे 
स्थान:कानपुर, उत्तर प्रदेश
 

10: 13 IST, May 4th 2024

पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आप के लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने आज अपना नामांकन दाखिल करने के लिए गीता कॉलोनी एसडीएम कोर्ट तक रोड शो करने से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। दिल्ली की 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। 

Advertisement
10: 09 IST, May 4th 2024

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड से बुरी तरह हार रहे हैं। राहुल गांधी ने खुद अमेठी सीट को सरेंडर कर दिया ये मानकर कि वे वहां (रायबरेली) से चुनाव नहीं जीत सकते। वे (राहुल गांधी) खुद दोनों सीटों को छोड़कर रायबरेली पहुंच गए हैं। जो आदमी अपनी लोकसभा सीट पर भी काम ना कर पाता हो या ये विश्वास ना दिला पाता हो कि मैं आपका अपना हूं, मेरा साथ दो, वो आदमी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है। उन्होंने परिवार की 2 सीटें बर्बाद कर दी हैं।


 

8: 51 IST, May 4th 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवारवाद को लेकर अखिलेश यादव को घेरा है। सीएम योगी ने एक रैली में कहा कि समाजवादी पार्टी को तो आप देख ही रहे होंगे। कन्नौज से लेकर मैनपुरी, बदायूं और आजमगढ़ तक, हर जगह एक ही परिवार के सभी लोग हैं। इतनी बड़ी आबादी में कोई दूसरा यादव इनको नहीं मिला है।
 

Advertisement
8: 49 IST, May 4th 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड के बाद अब रायबरेली से मैदान में ताल ठोक दी है, लेकिन वायनाड में अब विरोध होने लगा है। वायनाड में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली एनी राजा का कहना है कि संसदीय लोकतंत्र के अंदर वो अपना लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर, इनका रायबरेली में नामांकन करना वायनाड के वोटर के साथ नाइंसाफी है। एक बार भी वायनाड के वोटर को बताया नहीं, इनकी मंशा दूसरी सीट से भी लड़ने की है। ये खुलकर बताना चाहिए था, जो राजनीतिक नैतिकता की बात है। ना बताकर वायनाड के वोटरों के साथ अन्याय किया है। वायनाड की जनता के वोटर के साथ नाइंसाफी है।

8: 55 IST, May 4th 2024

उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूते फेंके गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य थाना डौकी क्षेत्र के माता सती मंदिर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वहां युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूते फेंके।

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 08:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

17 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo